2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीजे पर चार हुए नैना और मुस्कान किन्नर बन गई बीरू की दुल्हनियां

मऊ में युवक को किन्नर से प्यार हो गया। उसने किन्नर से शादी रचा ली है।

2 min read
Google source verification
मुस्कान किन्नर से शादी करता बीरू

मुस्कान किन्नर से शादी करता बीरू

एक युवक शादी में गया। उसकी मुलाकात डीजे पर डांस के दौरान एक किन्नर से हुई। नैना चार हुए तो दोनो प्रेम कर बैठे। फिर क्या था दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। बड़ी बात है कि समाज ने भी उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया। दोनों की शादी हो गई।


शादी समारोह में मिले थे बीरू और मुस्कान
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी बीरू राजभर ढ़ाई साल पहले एक शादी में गया था। उसी शादी समारोह में मुस्कान किन्नर भी भी पहुंची थी। शादी में डीजे पर डांस के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। दोनों ही एक दूसरे को दिल दे बैठे।

दो साल लिव इन रिलेशनशिप में रहे मुस्कान और बीरू
दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो उन्होंने साथ रहने का फैसला कर दिया। इसके बाद दोनों दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। इसी दौरान उन्होंने फैसला कर लिया कि वे हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद पूरे जीवन साथ रहेंगे।

आजमगढ़ के भैरवधाम में हुई शादी
मुस्कान और बीरू शुक्रवार को आजमगढ़ जिले के महराजगंज स्थित भैरवधाम पहुंचे। बीरू के साथ उसके परिवार के लोग और रिश्तेदार भी थे। मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह संपन्न हुआ। अग्नि को साक्षी मानकर दोनों ने साथ फेरे लिए। मौके पर मौजूद लोगों ने वर-वधू को आर्शीवाद दिया। उन्हें लोगों द्वारा उपहार भी भेंट किया गया।

यह भी पढ़ेंः गांजा तस्करी में 23 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, आरोपी को 12 साल की कैद

बीरू बोला, किन्नर से शादी का मलाल नहीं
बीरू ने कहा कि उसे पता है कि वह एक किन्नर से शादी कर रहा है। वह खुश है। उसे किसी तरह का मलाल नहीं है। उसके परिवार के लोग भी इस शादी से खुश हैं। यही वजह है कि सभी उसके साथ है। वह मुस्कान से साथ सुखमय जीवन जीना चाहता है।

यह भी पढ़ेंः 16 साल के भांजे पर आया 40 साल की मामी का दिल तो परिवार की बढ़ गई टेंशन

क्या बोली मुस्कान
शादी के खुश मुस्कान किन्नर ने बताया कि वह तो कभी कल्पना भी नहीं कर सकती थी कि किसी के घर की बहू या पत्नी बनेगी। बीरू ने उसके सारे अरमान पूरे कर दिए। अब वह एक सुहागन कहाएगी। परिणय सूत्र में बांधने का उसे एक अलग ही एहसास हो रहा है।

Story Loader