मायावती को पता है कि एक और चुनाव में हार उनकी पार्टी को विखेर सकती है। कारण कि उनके वोट बैंक पर आरएसएस, बीजेपी और कांग्रेस की सीधी नजर है। यहीं वजह है कि आजमगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए मायावती ने आजमगढ़ के उन तीन जिलों को चुना जिससे परेक्ष अथवा अपरोक्ष रूप से मुलायम, सिंह, अखिलेख यादव, मोदी और योगी आदित्यनाथ जुडे़ हुए है।
आजमगढ़ मुलायम सिह यादव का संसदीय क्षेत्र है, और वे हमेशा कहते रहे हैं कि आजमगढ़ उनकी धड़कन हैं लोकसभा चुनाव में मायावती को मुलायम और अखिलेश से यहां सीधी चुनैती मिलनी तय है। गोरखपुर सीएम योगी आदित्यनाथ का गढ़ कहा जाता है। पहले वह सिर्फ गोरखपुर के सांसद थे लेकिन अब यूपी के सीएम होने के नाते गोरखपुर में उनका वर्चश्व बढ़ा है। वाराणसी पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है। इन्हीं तीन मंडलों के कार्यकर्ता यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में यह तय है कि देश और प्रदेश के चार बड़े नेता पूर्व सीएम मायावती के निशाने पर होंगे।