आजमगढ़

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, मां-बेटे की मौत, चार घायल

आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की रात बड़ा हादसा हुआ। कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराकर खाई में गिर गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

2 min read
Nov 08, 2022
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार व मौके पर मौजूद लोग

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. जिले के पवई थाना क्षेत्र में सोमवार की रात बड़ा हादसा हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज गति से जा रही कार कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर खाई में गिर गई। हादसे में मां बेटे की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को पवई पीएचसी ले गई जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात उन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर भेज दिया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताते हैं कि बिहार प्रांत के बैशाली निवासी शहाना परवीन के परिवार में किसी की मौत हो गई थी। शहाना परिवार के सदस्यों के साथ वैगनआर कार से दिल्ली से बिहार के बैशाली गई थी। वहां शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद सभी दिल्ली लौट रहे थे। अभी वे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पवई थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव के निकट 184 नंबर पर पहुंचे थे कि सड़क पर कुत्ता आ गया। कार की गति काफी तेज थी। चालक कुत्ते को बचाने के चक्कर में वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद सीधे खाई में गिर गई। हादसे में शाहना परवीन (46 ) व उसके पुत्र अनस (16 ) की मौत हो गई। जबकि मोहम्मद असद (13 ), आशिया परवीन (16 ), रऊप (50) और चालक इबरार (23 ) घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को पवई स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात वहां से सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष पवई नेे बताया कि कार की गति काफी अधिक थी जिसके कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया।

Published on:
08 Nov 2022 08:30 am
Also Read
View All

अगली खबर