ऐसे ठीक होगा लकवा, बस साढ़े चार घंटे के अंदर अस्पताल पहुंचा दें मरीज को, डा. अनूप कुमार सिंह का दावा

आजमगढ़ में हुआ लकवा की बीमारी पर सेमिनार, चिकित्सकों ने बीमारी को लेकर दीं चैंकाने वाली जानकारियां।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2017, 12:21 AM IST
Paralysis treatment Seminar in Azamgarh
Paralysis treatment Seminar in Azamgarh
आजमगढ़. लकवा जैसी गंभीर बीमारी का उपचार सरल बनाने के लिए व मरीजों को चिकित्‍सक कैसे जागरूक करे इस विषय पर परिचर्चा के लिए रविवार को शहर के मड़या स्थित लाइफ लाइन हास्पिटल में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें लकवा के कारण, बचाव, लक्षण और उपचार पर विस्‍तार से चर्चा की गयी। लाइफ लाइन हॉस्पिटल में दो लकवा सहायता नंबर 8726031220, 9918433343 जारी किया गया। विशेषज्ञों ने दावा किया कि यदि लकवा का मरीज 4.30 घंटे में अस्‍पताल पहुंच जाय तो उसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।




सेमी‍नार में न्‍यूरो सर्जन डा. अनूप कुमार सिंह ने लकवा लकवे के इलाज से सम्बंधित बारीकियों की चिकित्‍सकों को जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि आपके मरीज को अचानक किसी एक अंग में सूनापन, कमजोरी, अचानक आँखों की रोशनी का जाना, अचानक आवाज चली जाना आदि लक्षण महसूस करे तो मरीज को 4.30 घंटे के अंदर ऐसे अस्पताल में ले जाये जहां थ्रॉम्बोलीसिस की सुविधा उपलब्ध हो। क्योंकि चार घंटे तीस मिनट के अंदर खून के थक्के को गला कर मरीज के लकवे को तुरंत ठीक किया जा सकता है। मुंबई से आये हुए डॉक्टर रोहित गोड़वाली ने लकवे के इलाज में आयी नयी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी।




बता दें कि लाइफ लाइन हॉस्पिटल में आज पचास लकवा ग्रस्त मरीजों के सफल इलाज का उत्सव मनाया जा रहा था। इस अवसर पर लाइफ लाइन हॉस्पिटल में दो लकवा सहायता नंबर 8726031220, 9918433343 जारी किया गया है जिस पर लकवे से सम्बंधित जानकारिया प्राप्त की जा सकती है।




गौरतलब है लाइफ लाइन हॉस्पिटल में प्राइमरी स्ट्रोक केयर यूनिट की स्थापना वर्ष 2013 में हुई थी तब से आज तक 4 वर्षों में 51 लकवाग्रस्त मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी संख्या में लकवाग्रस्त मरीजों को थ्राम्बोलिसिस थिरैपी से उपचार करने वाले डॉ अनूप सिंह ने बताया कि जब वर्ष 2013 में इस यूनिट की स्थापना की थी तो उस समय उन्होने पूरे जिले में घूम-घूम कर करीब एक माह तक इसके लक्षणों और खास कर समय के बारे में पूरी तरह से अवगत कराया गया। जिसका परिणाम यह है कि 4 वर्ष के अन्दर ही उन्होने 51 मरिजों को पूरी तरह से सही कर दिया।





न्यूरो सर्जन डा. अनूप सिंह यादव ने कहा कि कई डाक्टर अनुभव या हिचकिचाहट के चलते इस बीमारी का इलाज नही करना चाहते। इस हिचकिचाहट का दूर होना जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि इस सेमीनार का उद्देश नवीन तकनीकों के अदान प्रदान के साथ ही जनता में जागरूकता लाना है। हम लोगों को जागरूक कर इस रोग की भयावहता को कम कर सकते है।
इस अवसर पर डॉक्टर के ऍन सिंह, डॉक्टर गायत्री , डॉक्टर स्वाति सिंह, डॉक्टर विनय यादव, डॉक्टर राजनाथ सिंह, डॉक्टर पियूष सिंह सहित सैकड़ों चिकित्‍सक उपसिथत थे। संचालन डॉक्टर निखिलेश चतुर्वेदी ने किया।
Published on: