आजमगढ़. एक बच्चा जिसने ठीक से चलना भी सीखा था और मां-बाप का साथ छूट गया। दादी ने पेंशन के सहारे उसका पालन पोषण किया, आज उसी पोते ने ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा न केवल उत्त्तीर्ण की, बल्कि टॉप-10 के की सूची में शामिल होकर जिले का गौरव बढ़ा दिया। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे नियुक्ति पत्र प्रदान किया। युवक की सफलता से दादी ही नहीं बल्कि पूरा गांव खुश है। लोग घर पहुंचकर दादी-पोते को बधाई दे रहे हैं।