आजमगढ़

सब्जियों के साथ जेल में गांजा सप्लाई करती थीं चार महिलाएं, ऐसे पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने जेल मेें गांजा सप्लाई करने वाली 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Jan 17, 2023

आजमगढ़ पुलिस ने मंगलवार जेल में गांजा करने वाली चार महिलाओं को पकड़ा है। ये महिलाएं जेल के पास जेल में बंद दो बंदियों को गांजा देने गई थीं। चारो एक ही परिवार की थीं। पुलिस ने चारों महिलाओं के पास से तकरीबन चार किलो गांजा के बरामद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सीओ सिटी गौरव शर्मा के नेतृत्व में सिधारी पुलिस ने जेल गेट के पास पहुंच गई। चारों महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस ने जब इन महिलाओं की तलाशी ली तो सभी के पास से एक-एक किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं ने अपना नाम शबनम, शबाना, शहनाज और मदीना बताया।

पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार करके भेज दिया जेल
महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि जेल में अरमान और इस्माईल बंद हैं। उन्हें गांजा सब्जियों के साथ गांजा सप्लाई करती थीं। इसके बदले बंद‌ी महिलाओं को पैसे देते थे। शबनम के पास से दो और शबाना के पास से पुलिस टीम ने तीन हजार रुपये भी बरामद किया है।

सूचना के आधार पर जेल में चल रहे अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। पूछताछ के आधार पर जेल में बंद जिन बंदियों को सप्लाई करने की बात पकड़ी गई। उनकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।

Updated on:
17 Jan 2023 10:39 pm
Published on:
17 Jan 2023 10:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर