
48 घंटे में जमा नहीं हुए 87 लाख तो महिला अस्पताल में हो जाएगा अंधेरा
आजमगढ़. आम उपभोक्ता ही नहीं अब सरकारी महकमें पर भी बिजली विभाग डंडा चलाएगा और उसका शिकार होगा जिला महिला अस्पताल। पॉवर कारपोरेशन के सख्त निर्देश के बाद बिजली विभाग ने जिला महिला अस्पताल को बकाया बिल जमा करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। निर्धारित अवधि में 87 लाख बकाया बिल का भुगतान न होने पर बिजली काट दी जाएगी। बिजली विभाग की सख्ती के बाद अस्पताल प्रशासन भी सकते में है।
बता दें कि जिला महिला अस्पताल को 87 लाख रुपये बकाया बिजली बिल भुगतान करने के लिए अस्पताल प्रशासन को पूर्व में दो बार नोटिस जारी की गई है। सितंबर माह में दिए गए नोटिस में एक माह का समय दिया गया था। इसके बाद भी अस्पताल प्रशासन द्वारा बिल का भुगतान नहीं किया गया। बिल भुगतान न होने पर सोमवार को बिजली विभाग द्वारा जिला महिला को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। विभाग द्वारा दिए गए समयावधि के अंदर बिजली बिल भुगतान न होने की स्थिति में 10 अक्टूबर को लाइन काटने को कहा गया है।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि उपर से कड़ा निर्देश है यदि कोई उपभोक्ता विद्युत बिल का भुगतान नहीं करता है तो कनेक्शन का विच्छेदन किया जाय। बिजली बिल जमा करने के लिए महिला अस्पताल प्रशासन को दो बार नोटिस जारी की गई थी। इसके बाद भी बिल नहीं जमा हो सका। 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। साथ ही फोन पर भी बिल जमा कराने के लिए कहा गया है। अगर बिल जमा नहीं हुई तो 10 अक्टूबर को लाइन काट दी जाएगी।
Published on:
08 Oct 2018 09:25 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
