
प्रतीकात्मक फोटो
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. UP Assembly Election 2022 Result Azamgarh यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में आजमगढ़ जिले की पांच विधानसभा सीटों का परिणाम घोषित हो गया है। सभी पांच सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की है। जिस तरह के रुझान अब तक सामने आये हैं उससे साफ है कि सभी 10 सीटों पर सपा को जीत मिल सकती है। यह आजमगढ़ में सपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी। पहली बार सपा सभी विपक्षी दलों का सूपणा साफ करती नजर आ रही है।
बता दें कि आजमगढ़ जिले में प्रयागराज के बाद सर्वाधिक 10 विधानसभा सीट हैं। पुरानी कहावत है कि आजमगढ़ जीतने वाला हमेंशा सत्ता का सुख भोगता है लेकिन आजादी के बाद पहली बार परिस्थितियां पूरी तरह विपरीत नजर आ रही है। वर्ष 2017 में आजमगढ़ की छह सीट जीत बसपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी तो वर्ष 2012 में सपा ने नौ सीट जीत पूर्ण बहुमत हासिल किया था। वहीं वर्ष 2017 के चुनाव में बीजेपी को भले ही एक सीट मिली हो लेकिन पार्टी ने बड़े बहुमत से सत्ता हासिल की थी। वर्ष 2022 में सपा, बसपा और बीजेपी के बीच सीधी लड़ाई के आसार थे लेकिन जिस तरह के परिणाम जिले में आये हैं वह चौकाने वाले है।
बहुजन समाज पार्टी अपने ही गढ़ में पूरी तरह फेल है तो बीजेपी भी कोई करिश्मा नहीं कर पाई है। अब तक जिले की 10 में से 5 सीट का परिणाम घोषित हुआ है सभी सीट सपा के खाते में गई हैं। लालगंज सुरक्षित से सपा के बेचई सरोज 83087 मत पाकर विजई रहे हैं। उन्होंने भाजपा की नीलम सोनकर 68720 मत को 14367 वोटों से पराजित किया है। मेंहनगर सुरक्षित सीट से सपा की पूजा सरोज 85582 पाकर विजई रही। यहां भाजपा की मंजू सरोज को 71609 मत मिले। मंजू सरोज को 13973 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
इसी तरह दीदारगंज में सपा के कमलाकांत राजभर 72877 मत पाकर विजई रहे। भाजपा के डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को 59911 वोट मिला। यहां सपा को 12966 मतों से जीत मिली। इसी तरह फूलपुर-पवई विधानसभा सीट से सपा के रमाकांत यादव 81164 मत पाकर विजई रहे। भाजपा के रामसूरत राजभर को 55558 मत मिले। यहां बीजेपी को 25606 मतों से हार मिली। निजामाबाद में सपा के आलमबदी 79022 मत पाकर विजई रहे। बीजेपी के मनोज यादव को 45444 मत हासिल हुआ। यहां बीजेपी को 26578 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। बाकी की पांच सीटों के परिणाम अभी आने बाकी हैं। माना जा रहा है कि इस बार सपा जिले में क्लीन स्विप कर सकती है।
Published on:
10 Mar 2022 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
