आजमगढ़

सुभासपा के बागी 27 को करेंगे नई पार्टी का एलान, ओमप्रकाश राजभर के करीबी 1000 नेताओं के साथ आने का दावा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बागी नेता महेंद्र राजभर व रामजीत राजभर मंगलवार को नई पार्टी की घोषणा करेंगे। महेंद्र राजभर का दावा है कि ओमप्रकाश राजभर के करीबी रहे 1000 से अधिक नेता नई पार्टी पार्टी में शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने सुभसपा मुखिया को अवसरवादी बताते हुए जमकर हमला बोला।

less than 1 minute read
Sep 26, 2022
प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बागी पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर और पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीत राजभर मंगलवार को नई पार्टी की घोषणा करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी हो गई है। महेंद्र राजभर का दावा है कि घोषणा के समय ही ओमप्रकाश राजभर के 1000 से अधिक करीबी नेता मंगलवार को पार्टी में शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने ओमप्रकाश राजभर को अवसरवादी करार दिया। आरोप लगाया कि ओमप्रकाश पार्टी के उपयोग सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाने तथा धनउगाही के लिए कर रहे हैं।

गृहस्थ प्लाजा मेें होगी महापंचायत
महेंद्र राजभर द्वारा मऊ शहर के मेन मार्केट में गृहस्थ प्लाजा में मंगलवार को महापंचायत बुलाई गई है। महेंद्र का दावा है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश स्तर के कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर नई पार्टी का दामन थामेंगे। नई पार्टी का नाम सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी रखा जाएगा। पार्टी गठन के साथ ही प्रदेश के एक हजार नेता जो ओमप्रकाश राजभर के करीबी हैं नई पार्टी में शमिल होंगे।

परिवार बढ़ा रहे हैं ओप्रकाश राजभर
महेंद्र राजनभर के मुताबिक ओमप्रकाश राजभर पार्टी के मूल सिद्धांतों से भटक गए हैं। उन्होंने सुभासपा को परिवार की पार्टी बना दिया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को कल हम बड़ा झटका देने के लिए तैयार हैं। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीत राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई सबसे बड़ा झूठा आदमी है तो ओमप्रकाश राजभर हैं। वह बहुरूपिया है। ओमप्रकाश राजभर की पार्टी टिकाऊ नहीं बिकाऊ पार्टी है। उनके खिलाफ राजभर समाज की नई पार्टी का कल गठन होगा। नई पार्टी गरीब और मजलूमों की लड़ाई लड़ेगी।

Published on:
26 Sept 2022 05:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर