4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दहेज हत्या व उत्पीड़न में प्रधान समेत छह नामजद

तरवां ग्राम निवासी राजेश राजभर पुत्र रामकृष्ण का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने बीते 19 मार्च को उसकी बहन रिंकी की हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
police case

दहेज हत्या व उत्पीड़न में प्रधान समेत छह नामजद

आजमगढ़. देवगांव कोतवाली बिलरियागंज थाने में मंगलवार को दहेज हत्या व उत्पीड़न के दो मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में ग्रामप्रधान सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। तरवां ग्राम निवासी राजेश राजभर पुत्र रामकृष्ण का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने बीते 19 मार्च को उसकी बहन रिंकी की हत्या कर दी।

ससुराल वालों ने मायके वालों को सूचना दिए बगैर शव का दाह संस्कार कर दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर देवगांव कोतवाली में मंगलवार को मृतका के ससुराल पक्ष के ग्रामप्रधान सतीश राजभर निवासी ग्राम बंबोपुर रणमो सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला पंजीकृत किया गया।

इसी क्रम में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रामपुर हमजा पट्टी ग्राम निवासी कुसुमलता ने अपने पति विनोद पुत्र बलिराम के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर मारने-पीटने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।


आगजनी के मामले में दर्ज हुई एफआईआर

अहरौला थाने की पुलिस ने रिहायशी मंडई को आग के हवाले कर देने के आरोप में नामजद व्यक्ति के खिलाफ मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की है। अहरौला थाना क्षेत्र के समदी ग्राम निवासी जंग बहादुर निषाद उर्फ टूल्ली पुत्र लौटू का आरोप है कि बीते 14 मार्च को गांव के विपक्षी शमशेर निषाद पुत्र सुग्रीव ने पीड़ित की रिहायशी मंडई को आग के हवाले कर दिया।

दो लड़कियां अगवा नामजद रिपोर्ट दर्ज

अहरौला एवं जहानागंज थाना क्षेत्र से बहला-फुसलाकर अगवा की गई दो लड़कियों के मामले में संबंधित थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा निवासी युवक का आरोप है कि बीते 17 मार्च की शाम स्थानीय निवासी विजयलक्ष्मी पत्नी सिरताज की साजिश से उसकी बहन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अगवा कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने लापता युवती के भाई की तहरीर पर नामजद की गई महिला व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। इसी क्रम में जहानागंज क्षेत्र की रहने वाली महिला ने क्षेत्र के महुआ मुरारपुर ग्राम निवासी सोनू प्रजापति पुत्र बुधिराम सहित तीन लोगों के खिलाफ किशोरवय पुत्री को भगा ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना बीते 25 फरवरी को हुई बताई गई है।