
मुनीब यादव की हत्या
आजमगढ़. रानी की सराय क्षेत्र के विट्ठलपुर में शुक्रवार की अलसुबह हुई सपा नेता हिस्ट्रीशीटर मुनीब यादव की हत्या में उसी की पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख का हाथ है। परिजनों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद को हिरासत में ले लिया है। हत्या का कारण वर्चस्व की लड़ाई बतायी जा रही है।
बता दें कि रानी की सराय थाना क्षेत्र के विट्ठलपुर निवासी सपा नेता व रानी की सराय थाने के हिस्ट्रीशीटर मुनीब यादव 40 पुत्र लौटन की रानी की सराय निजामाबाद रोड पर आटा चक्की है। शुक्रवार की सुबह वह मार्निक वॉक से घर लौटा ही था कि तभी दो लोग उससे बात करने लगे। इसी बीच दो बाइक से आए तीन बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर थी।
हत्या की सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष रानी की सराय सहित कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गयी थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। प्रथम दृष्टया माना जा रहा था कि यह गैंगवार है। कारण कि एक सप्ताह पहले रानी की सराय कस्बे के पटेलनगर में हिस्ट्रीशीटर अखिलेश को गोली मारी गयी थी। अभी वह अस्पताल में भर्ती है। इसी बीच शुक्रवार को मुनीब यादव की हत्या हो गयी। पुलिस इसी दिशा में जांच का आगे बढ़ा रही थी कि मृतक के परिजनों ने हत्या के मामले में सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है।
BY- RANVIJAY SINGH
Published on:
23 Aug 2019 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
