
लड़कियों के साथ छेड़खानी
आजमगढ़. बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 मई की रात दो सगी बहनों के साथ कुछ मनचले छेड़खानी करने लगे। छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने उन्हें मारा-पीटा। किसी तरह से भागकर थाने पर आई दोनों सगी बहनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा है।
पुलिस को सौंपे गये प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही कुछ लोग उन लोगों के साथ छेड़खानी का प्रयास करने लगे और विरोध करने पर मारा पीटा। कंधे पर उठाकर सुनसान स्थान पर ले जाने लगे तो दोनों बहनें शोर मचाना शुरू किया तो पास में ही घर से उसका छोटा भाई निकल कर मौके पर गया। जब बचाव करना चाहा तो मनचलों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में बिलरियागंज पुलिस ने 3 लोगों के ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
मामला दो संप्रदाय का होने के कारण क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। दूसरी घटना बिलरियागंज थाना क्षेत्र की है यहां भी गांव की एक मुस्लिम महिला अपने घर में रोजा इफ्तार कर रही थी। इसी बीच गांव के कुछ मनचलों ने उसे जाकर मारना पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह से लोगों ने बीच बचाव किया। थाने पर पहुंची युवती ने बताया कि जिन लोगों ने मारा पीटा वह लोग विगत तीन दिनों से युवती के साथ गलत संबंध बनाने का प्रयास कर रहे थे। जब भी वह शौच के लिए जाती यह लोग उसका पीछा कर लेते। किंतु वह किसी तरह से भाग कर घर आ जाती। लोगों से बताने की बात कही तो चिढ़ कर हमलावरों ने उसे मारा पीटा। इस संबंध में उपरोक्त महिला ने 3 लोगों को नामजद किया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच कर रही है।
भाई को उठा ले जाने का लगाया आरोप
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम चिन्हाटी निवासी ओमप्रकाश प्रजापति के यहाँ काम करने वाले मजदूर जोगिन्दर पुत्र सिकंदर (27) ग्राम गुप्ता पुरवा थाना सुजौली जनपद बहराइच का बीती रात 8 बजे जैगहा चौराहे से बोलेरो मे सवार पांच लोग आये मारे पीटे और बोलेरो में बैठा कर फरार हो गए। जिसमे जोगिन्दर के भाई बसंत पुत्र सिकंदर ने बिलरियागंज थाने में महराजगंज निवासी ग्राम भैरो दास निवासी बलिहारी यादव के खिलाफ बिलरियागंज थाने में तहरीर दी।
जहरीली ताड़ी पीने से एक की मौत, 3 अचेत
जहानागंज के बजहां गांव में जहरीली ताड़ी पीने से रामबचन (50) पुत्र नवरंगी राजभर की मौत हो गई। मृतक के साथ तीन अन्य लोग भी ताड़ी का सेवन किये थे उनकी भी हालत गंभीर है। जहरीली ताड़ी का सेवन करने वालों में मारकंडे पांडे (60) पुत्र काशीराम पांडे की हालत खराब होने पर जहानागंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। मोनू राजभर (22) पुत्र राम बेचन राजभर मृतक के पुत्र हैं व प्रेमशीला (35) पत्नी राजू राजभर इन दोनां की भी हालत गंभीर बनी हुई है। इन दोनें को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Published on:
29 May 2018 09:33 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
