25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Azamgarh News: अधिकारियों से अभद्रता में नप गए गुरुजी, एक दिन का रुका वेतन, कार्यालय प्रवेश पर भी लगी रोक

Azamgarh

Azamgarh news,Pic- Patrika

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के श्री नरोत्तम ब्रह्म इंटर कॉलेज, सुंदरपुर भीमवर में तैनात हिंदी प्रवक्ता पंकज कुमार सिंह के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। शासकीय कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और बिना सूचना अनुपस्थित रहने के आरोप में उनका एक दिन का वेतन रोका गया है। इसके साथ ही उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

प्रवक्ता पर अनुशासनहीनता का आरोप


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11:55 बजे कॉलेज के प्रधानाचार्य ने दूरभाष पर सूचना दी कि संबंधित प्रवक्ता विद्यालय में उपस्थित नहीं हैं। इस कृत्य को शिक्षण दायित्वों के प्रति उदासीनता मानते हुए गंभीरता से लिया गया है।


आदेश में यह भी उल्लेख है कि संबंधित प्रवक्ता पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपस्थित होकर अधिकारियों व पटल सहायकों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के आरोप हैं। इन कृत्यों को अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना गया है।


उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए विभाग ने एक दिन का वेतन अवरुद्ध करने का निर्णय लिया है। साथ ही प्रवक्ता को निर्देश दिया गया है कि वह प्रधानाचार्य के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर साक्ष्यों सहित लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग