
Today Weather Alert: आजमगढ़ मंडल क्षेत्र में मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आ रहा है। बुधवार को दिन भर बूंदाबांदी होती रही। आज गुरुवार को हल्की बारिश स्थिति रहने वाली है और 25 अगस्त को भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है।
आजमगढ़ का मौसम
स्थानीय मौसम विभाग की इकाई के अनुसार गुरुवार को आजमगढ़ में दिनभर बादल छाया रहेगा। वहीं हल्की बारीश की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है और हवा की सबसे तेज रफ्तार 6 किमी/घंटा रहेगा। वहीं 25 अगस्त को जिले में तेज आंधी और गरज के साथ भारी बारिश होगी।
बलिया का मौसम
बलिया जिले में आज यानी गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना है। आसमान में कोहरा छाया रहेगा। आज जिले का तापमान अधिकतम 31 और न्यूनतम 26 डिग्री के बीच रहेगा, जिससे मौसम ठंडा रहेगा और हवा की रफ्तार 10 किमी/घंटा रहेगा। वहीं शुक्रवार को बलिया में भारी बारिश होगी।
मऊ का मौसम
आज जिले में आसमान में बादल दिनभर छाया रहेगा। जिले अधिकतम तापमान 31 न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं हवा की रफ्तार 10 किमी/घंटा रहेगा। शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना है।
Published on:
24 Aug 2023 07:07 am
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
