आजमगढ़

केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- अधिग्रहण पर शोर गलत, विकास होगा तो जमीनों की जरूरत पड़ेगी ही

लोकसभा प्रवास योजना के तहत आजमगढ़ पहुंचे केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश में खाद्यान्न संकट से इनकार किया। वहीं विकास के लिए भूमि अधिग्रहण को समान्य प्रक्रिया बताया।

2 min read
Jan 28, 2023
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बाएं और जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय दाएं

भाजपा पूरी ताकत से साथ 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। लालगंज संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सौंपी गई है। दो दिवसीय दौरे पर लालगंज दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने खाद्यान्न संकट से इनकार किया। हालांकि महंगाई पर वे कोई जवाब नहीं दे पाए। वहीं किसानों की भूमि अधिग्रहण को एक सामान्य प्रक्रिया बताया। साथ ही कहा कि किसानों के हितों का सरकार ध्यान रखेगी।

रात्रि प्रवास में मंत्री ने पहुंचे कार्यकर्ताओं के घर
लोकसभा प्रवास योजना के तहत रात्रि प्रवास में केंद्रीय मंत्री रात में कार्यकर्ताओं के घर तक पहुंचे। उन्हीं के साथ भोजन किया और आगे की रणनीति पर चर्चा की। निकाय चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी हारी हुई सीटों पर पूरी ताकत से मैदान में उतरने की बात केंद्रीय मंत्री ने कही।


दावा, देश में कहीं नहीं है खाद्यान्न संकट
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश में पर्याप्त खाद्यान्न है उसके बारे में किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस पर किसी को कोई अफवाह फैलाने की जरूरत नहीं है। खाद्यान्न की जरूरत अगर मित्र देशों को भी पड़ेगी तो हम उन्हें सहयोग करने मे संकोच नहीं करेंगे। बस हम यह तय करेंगे कि पहले अपनी जरूरतों को पूरा करें।

आटा की बढ़ रही कीमतों पर चुप हुए मंत्री
दो महीनें में आटा के खुदरा मूल्य में 10 रुपए तथा ब्रांडेप पर 5 रुपए प्रति किलो की वृद्धि पर मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। बस यही कहा कि कहीं खाद्यान्न का संकट नहीं है। सरकार कैसे महंगाई से निपटेगी, इसका भी मंत्री के पास जवाब नहीं था।

यह भी पढ़ें:


विकास होगा तो जमीन तो जाएगी ही
एयरपोर्ट के विरोध पर मंत्री ने कहा कि आजादी को 75 साल हो गए हैं। हर क्षेत्र में ग्रोथ को बढ़ाने के लिए संसाधन की स्थापना की जा रही है। सड़क बनती है, रेलवे लाइन बनती है या जहाज उड़ती है तो काम तो जमीन पर ही करना होता है। अगर सरकारी जमीन नहीं है तो किसी न किसी की जमीन का अधिग्रहण तो होगा ही।

सरकार रखेगी हितों का ख्याल
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निमार्ण के लिए भूमि अधिग्रहण हो रहा है। इसके बात भी सरकार इस बात का ख्याल रख रही है कि किसी का नुकसान न हो और काम भी चल जाए। सरकार किसानों के साथ है। उनके हितों की रक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

कोविड के कारण खाद का संकट
खाद के संकट के सवाल पर केंद्रीय मंत्री का कहना है कि जिन देशों से हम खाद का आयात करते हैं, वहां कोरोना के कारण उत्पादन कम हो रहा है। जिसका असर सप्लाई पर भी पड़ा है। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आने वाले समय में किसानों को खाद के संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Published on:
28 Jan 2023 09:45 am
Also Read
View All

अगली खबर