28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला ने लगाया सिपाही पर मारपीट का आरोप

पीड़िता ने  पुलिस अधीक्षक से लगाई कार्रवाई की गुहार
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Nandan Singh

•

Oct 08, 2016

police assaulted woman

police assaulted woman

आजमगढ
. रौनापार थाना क्षेत्र के कोलवा गांव की एक महिला ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगायी।



उक्त गांव निवासिनी टिहूरा देवी पत्नी परमहंस का आरोप है कि दिन शुक्रवार को करीब दस बजे अम्बेडकर नगर के एसओजी के सिपाही भैंस खरीदने के बहाने उसके घर आये। उसके लड़के धर्मेन्द्र से बातचीत करते हुए उसे मारने पीटने लगे। महिला द्वारा बीचबचाव करने पर उस पर हाथ उठाया। बीच बचाव में आयी रीना देवी आयी को भी मां बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारा पीटा। जान से मारने की धमकी देते हुए घर मे घुस कर लूटपाट की। पीड़िता टिहूरा देवी ने पुलिस अधीक्षक से दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की।