1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नर्मदा के पुराने पुल के पास तैरते दिखा बड़ा मगरमच्छ

राजघाट में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को समिति अलांउसमेंट कर रही अलर्ट

2 min read
Google source verification
नर्मदा के पुराने पुल के पास तैरते दिखा बड़ा मगरमच्छ

नर्मदा के पुराने पुल के पास तैरते दिखा बड़ा मगरमच्छ

बड़वानी. राजघाट स्थित नर्मदा नदी में स्नान करना खतरनाक साबित हो सकता है। इसका कारण बैक वॉटर जमा रहने से बड़े जलीय जीव की मौजूदगी बढऩे लगी है। यहां तटीय क्षेत्रों में मगरमच्छ दिखाई देने लगा है। शनिवार सुबह राजघाट के पुराने पुल के पास एक बड़ा मगरमच्छ तैरता देखा गया। इस दौरान लोगों ने पुराने पुल से मगरमच्छ के वीडियो बनाए।

वहीं मगरमच्छ की मौजूदगी के चलते नर्मदा आरती समिति व घाट निर्माण समिति भी लगातार मुनादी करवाकर श्रद्धालुओं को अलर्ट जारी किया है। मुख्य रूप से घाट पर सुरक्षित स्नान का आह्वान कर रही है। साथ ही बीच नदी तक तैरते हुए नहीं जाने का निवेदन किया जा रहा। बता दें कि पिछले सप्ताह नर्मदा किनारे छोटी कसरावद पुल के पास 12 से 14 फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया था। वहीं अब रोहिणी तीर्थ स्थित राजघाट में भी नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से घाट पर स्नान करने वालों को सुरक्षा का खतरा बढ़ गया है। रोहिणी तीर्थ पर प्रतिदिन सुबह-शाम के समय सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नर्मदा स्नान के लिए पहुंचते हैं। साथ ही नाविक भी लकड़ी व इलेक्ट्रिक बोट से नर्मदा में गश्त लगाते रहते हैं।

ग्रामीणों ने देखा मगरमच्छ: ग्राम गणपुर के सुनील ने बताया कि राजघाट आना-जाना लगा रहता है। शनिवार सुबह 11 बजे के करीब बीच पुल से नदी में बड़ा मगरमच्छ दिखाई दिया है। कुछ देर पानी में तैरत हुए वो गहरे पानी में चला गया। इसके बाद वो राजघाट के नए घाट पहुंचे और वहां समिति सदस्यों व लोगों को अवगत कराकर नदी के गहरे पानी में स्नान के लिए नहीं जाने की बात कही। वहीं चिखल्दा छोर की ओर रहने वाले नाविकों के अनुसार पिछले सप्ताह राजघाट से करीब पांच-छह किमी दूर बड़े पुल के पास मगरमच्छ दिखा था। वहीं तीन-चार दिनों से राजघाट में अलग-अलग जगह मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। नाविकों के अनुसार एक दिन पूर्व तो चिखल्दा की ओर सूनसान किनारे तक मगरमच्छ आ गया था।
समिति ने श्रद्धालुओं को सर्तक किया

घाट निर्माण समिति व दत्त मंदिर के पंडित सचिन शुक्ला ने बताया कि लंबे समय से बैकवॉटर बना रहने से अब जलीय जीवों की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। कुछ दिनों से मगरमच्छ तैरते नजर आने लगे हैं। इनकी संख्या दो से तीन तक होने की जानकारी है। हालांकि सुबह के समय पुल से कुछ लोगों ने नदी के बीचोंबीच 12 से 14 फीट लंबा बड़ा मगरमच्छ देखा और उसकी वीडियो भी बनाई है। हमने घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को अनाउसमेंट करवाकर सावधानी पूर्वक स्नान करने और गहरे पानी में नहीं जाने का आह्वान किया है।
चौबीस घंटे में एक बार बाहर आते हैं
वन विभाग के गजेंद्र बामनिया के अनुसार नर्मदा में मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचनाएं मिलती है। आमतौर पर मगरमच्छ गहरे पानी में रहना पसंद करते हैं। वहीं अब मौसम परिवर्तन के चलते गर्मी बढऩे से वो पानी की सतह पर आकर तैरते हैं। खासकर गर्मी में प्रति 24 घंटे में एक बार जरुर बाहर आते हैं। बारिश से लेकर ठंड के बीच इनके प्रजनन का दौर होता है।

Story Loader