VISHAL YADAV…
बड़वानी। शरद पूर्णिमा पर प्रतिवर्ष अनुसार संत श्री सिंगाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा धनगर समाज द्वारा रविवार दोपहर निकाली गई। जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय धनगर धर्मशाला दशहरा मैदान से संत श्री सिंगाजी महाराज का प्रदेश अध्यक्ष मुकेश धनगर, जिलाध्यक्ष राधेश्याम धनगर, हीरा यादव, विजय यादव एडवोकेट, नगर अध्यक्ष ईश्वर धनगर, युवा जिला अध्यक्ष भगवान धनगर, मांगीलाल धनगर आदि वरिष्ठ जनों ने पूजन अर्चन कर शोभा यात्रा प्रारंभ हुई।
ये शोभायात्रा श्री कृष्ण मोहल्ला से प्रारंभ होकर कारगिल चौक, कालिका माता मंदिर, बाबा रामदेव मंदिर, मोटी माता मंदिर, एमजी रोड, रणजीत चौक, झंडा चौक, जैन मंदिर चौराहा, गुरु गोविंद सिंह चौक, चंचल चौराहा, लक्ष्मी टॉकीज से होकर धनगर धर्मशाला में समापन हुआ। उक्त शोभायात्रा में धार, खरगोन व बड़वानी जिले से समाज बंधु शामिल हुए। शोभायात्रा में समाज के वरिष्ठ व महिलाएं शामिल हुए। ढोल बाजे पर समाज बंधु नाचते हुए सिंगाजी महाराज की जय के जयघोष लगा रहे थे। शोभायात्रा के आगे घोड़े पर सवार भगवा ध्वज लिए युवा चल रहे थे। संत सिंगाजी महाराज के भजन गाकर शोभायात्रा निकाली गई।
जगह-जगह हुआ स्वागत
उक्त शोभायात्रा का व्यापारी संघ व रणजीत चौक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वागत किया गया। धार जिला अध्यक्ष महादेव धनगर, नाना भाई धनगर, गबरु भाई, निवाली से प्रमोद यादव, यशवंत धनगर, मनीष धनगर, मला यादव, गणेश धनगर, गिरधारी धनगर, मुकेश धनगर, महादेव धनगर, राधू धनगर, संजय धनगर, मोहन धनगर, विजय, विकास, नानूराम, हीरा यादव, ईश्वर, मनीष, गणेश, यशवंत, मलाजी व धनगर समाज के प्रदेशाध्यक्ष सहित धार, बड़वानी के जिलाध्यक्ष व समाज के युवा और महिलाएं शामिल हुई।