बड़वानी

बड़वानी बस स्टैंड पर सोये बुजुर्ग की मौत, शव को ठेलागाड़ी से पहुंचाया पीएम रूम

बस स्टैंड स्थानक Badwani, Badwani, Madhya Pradesh, Indiaपर सोने वाले एक बुजुर्ग की मौत हो गई, समाजसेवी ने पुलिस कर्मियों की सहायता से शव को पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचाया

less than 1 minute read
Jan 11, 2022
Death of an elderly person sleeping at Barwani bus stand

बड़वानी. शहर के बस स्टैंड स्थानक पर सोने वाले एक बुजुर्ग की मंगलवार सुबह मौत हो गई। इसके बाद समाजसेवी ने पुलिस कर्मियों की सहायता से शव को ठेले पर रखकर पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचाया। समाजसेवी अजित जैन ने बताया कि बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे में रहने वाले बालमुकुंद कुमावत की बस स्थानक पर नींद की अवस्था में मौत हो गई।
सुबह करीब छह बजे उन्हें सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचे और अस्पताल चौकी को सूचित किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल चौकी व बस कर्मियों की सहायता से मृतक का शव ठेले पर रखा और पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचाया। जैन ने बताया कि मृतक करीब 70 वर्षीय होकर धार जिले के किसी गांव का निवासी है। उसकी दो लड़कियां है। उसकी मौत की सूचना उसके दामाद को दी। शाम तक वो बड़वानी आएगा। यहीं बुधवार को राजघाट रोड स्थित मुक्तिधाम में रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करवाएंगे।

सड़क क्रॉस कर रहे बाइक सवार दो लोगों को कंटेनर ने मारी टक्कर
बिजासनघाट.
बिजासन चौकी क्षेत्र के जामनिया गांव में कट पाइंट पर सड़क क्रॉस कर रहे बाइक सवार बाला पिता भुवानसिंग डुडवे (22) साजमली नवलपुरा सेंधवा व रुस्तम पिता अकरम भिलाला (14) निवासी अछली को सामने से आ रहे कंटेनर क्रमांक एमपी 04 जीबी 2189 ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार लोग जामनिया से सेंधवा की ओर क्रॉसिंग कर रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ हो गई थी। सूचना मिलते ही बिजासन चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची कंटेनर को जब्त कर थाने लाए। दोनों शवों को पीएम के लिए हाइवे एंबुलेंस से सेंधवा सिविल अस्पताल भिजवाया। पीएम कर शव परिजनों के सुपूर्द किया। वहीं पुलिस जांच में जुटी है।

Published on:
11 Jan 2022 09:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर