4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़वानी

देखिएं वीडियो… *** नाचे एसपी, स्टाफ के साथ बांटी खुशियां, उड़ा रंग-गुलाल ***

(पुलिस अधीक्षक की मौदजूगी में खूब उड़ा रंग-गुलाल, होली गीतों पर नाचा पुलिस विभाग)

Google source verification

VISHAL YADAV…

बड़वानी. आमजन की सुरक्षा में हमेशा तत्पर रहने वाले रखवालों यानी पुलिस विभाग ने धुलेंडी के दूसरे दिन होली खेली। इस दौरान एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और होली गीतों पर झूमते हुए मुंह मीठा कराया। एसपी दीपक कुमार शुक्ला की मौजूदगी में होली मिलन समारोह शहर के धोबडिय़ा तालाब डीआरपी लाइन में आयोजित किया गया।
पुलिस जनसंपर्क अधिकारी असद खान ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा जिलेभर में मौजूदा व आगामी पर्वांे के मद्देनजर जिलेभर में तैनाती दी जा रही है। गत दिनों सात दिवसीय भोंगर्या, होलिका दहन, धुलेंडी, शब ए बारात जैसे पर्व शांतिपूर्वक संपन्न करवाए गए। आमजन को सभी पर्वांे पर सुरक्षा मुहैया करवाकर गुुरुवार को पुलिस ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। डीआरपी लाइन में आयोजित समारोह में एसपी दीपक कुमार शुक्ला, एएसपी आरडी प्रजापति, अजाक डीएसपी कुंदन मंडलोई, बड़वानी एसडीओपी रुपरेखा यादव, राजपुर एसडीओपी रोहित अलावा, महिला सेल डीएसपी महेश सुनैया, आरआई इनोद रंधावा मौजूद रहे।
रंग लगाकर खुशियां बांटी
होली मिलन समारोह में जिलेभर के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए और एक दूसरे को पर्वांे की बधाईयों का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम में सभी थाना प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ, पुलिस लाइन, महिला सेल, अजाक शाखा, जिला विशेष शाखा, यातायात शाखा, रेडियो शाखा, एमटीओ शाखा, एसएएफ के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा ढोल की थाप पर जमकर थिरके व होली मिलन समारोह एक टीम के रूप में मनाया। एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर आनंद लेकर आपस में खुशियां बांटी।