ऑटो मोबाइल, कपड़ा व्यवसायों में खरीदी शुरू, नवरात्रि, दशहरा, दीपावली के पहले लोगों और व्यापारियों में उत्साह बढ़ा, बाजारों में भीड़ बढ़ी
खंडवा.
खंडवा, बड़वानी, बुराहनपुर, खरगोन सहित ग्रामीण अंचलों में नवरात्रि सहित दशहरा, दीपावली के पहले बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ है। सोमवार से नवरात्रि पर्व शुरू हो रहा है। एक तरफ हजारों श्रद्धालु माता की भक्ति में होंगे। आकर्षक पंडालों में मां भगवती का आगमन होगा। वहीं गरबे की धनक आकर्षित करेगी। कई मंदिरों में घट स्थापना के साथ ही माता की आराधना का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सुबह और शाम को हजारों श्रद्धालु छोटी और बड़ी बिजासन माता मंदिर में पैदल पहुंचेंगे।
इसी के साथ बाजार में नए सामान सहित अन्य वस्तुओं की खरीदी विक्री शुरू हो जाएगी। करीब 2 साल बाद पूरे जोश और उत्साह से नवरात्रि पर्व मनाए जाने की तैयारी की जा रही है। इसलिए व्यापारियों को भी उम्मीद है कि इस बार नवरात्रि से शुरू हो रहा पर्व दीपावली तक बाजार में धन की वर्षा करेगा। उससे बाजार में रौनक अधिक है 7 व्यापारियों सहित आम लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
बर्तन बाजार
बर्तन विक्रेताओं का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद समय के साथ व्यापार में कुछ परिवर्तन आया है। नवरात्र से नए सामान की खरीदी शुरू हो जाती है, जो दशहरा, दीपावली तक जारी रहती है। हजारों परिवार इन मुख्य त्योहारों के बीच में अपने घर के लिए कई सामान और सुविधाएं खरीदते है। इस बार नवरात्रि बाजार में पांच लाख से अधिक का व्यापार होने की उम्मीद है।
कपड़ा व्यापार
सेंधवा में 100 से ज्यादा दुकानें कपड़े की हैं। इस त्योहारी सीजन में 25 लाख से अधिक का कारोबार हो सकता है। कपड़ा व्यापारी जुबेर शेख ने बताया कि रेडीमेड व्यापार में नई वेरायटी को अलग नजर से देखा जा रहा है। युवा वर्ग को देखते हुए व्यापार में तेजी की उम्मीद है। नगर में रेडीमेड कपड़ा अब मुंबई सहित अहमदाबाद आदि क्षेत्रों से आ रहा है। कई कपड़ा व्यापारियों ने अपनी दुकानों का आकर्षक सजाना शुरू कर दिया।
सराफा व्यवसाय
सबसे महंगी खरीदारी सराफा बाजार की मानी जाती है। हालांकि अभी यहां उठाओ कम है, लेकिन व्यापारियों को उम्मीद है कि नवरात्रि से लेकर धनतेरस और दीपावली पर करीब एक करोड़ रुपए का कारोबार होने की संभावना है। सराफा बाजार शहरी व ग्रामीण ग्राहकी पर निर्भर है। कई व्यापारियों ने आभूषणों की नई रेंज मंगाई है। नवरात्रि से लेकर दिवाली तक अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
ऑटो मोबाइल
हर त्योहारी सीजन सबसे ज्यादा डिमांड बाइक और करों में होती है। इस बार भी क्षेत्र में 200 से ज्यादा दो पहिया वाहन तथा 20 से ज्यादा चार पहिया वाहन बिकने की संभावना है। गणेश चतुर्थी पर भी वहां बिक्री बेहतर रही थी। आगामी समय में तीन करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद है। हर शोरूम पर बाइक की हर रेंज उपलब्ध है। युवाओं सहित महिलाओं और बुजुर्गों की आवश्यकताओं को देखते हुए बाइक उपलब्ध है।