वहीं, बैतूल के मुलताई में शनिवार देर रात 9:40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र मुलताई क्षेत्र के पास था। इंदिरा गांधी वार्ड में सबसे अधिक कंपन महसूस हुआ, जहां बर्तन खड़कने और फर्नीचर हिलने की बात सामने आई। इंदिरा गांधी वार्ड के बबलू साहू ने बताया वे घर में टीवी देख रहे थे तभी उन्हें अचानक खिडक़ी हिलने का अहसास हुआ वे तुरंत घर से बाहर निकले। तब तक कुछ और लोग भी बाहर निकल गए थे।