बड़वानी

MP Election 2023: योजनाओं से लाभ के बीच घूम रहा चुनाव, पलायन और डूब प्रभावितों के मुद्दे गायब…

बड़वानी जिला : बड़वानी सीट पर स्थानीय मुद्दे पीछे छूट चुके हैं। सरदार सरोवर बांध के डूब प्रभावित विस्थापितों के साथ आदिवासी ढांडिय़ों तक पहुंच मार्ग, जलजीवन मिशन का पानी घरों तक नहीं पहुंचने के मुद्दे लाड़ली बहना योजना, नारी सम्मान के वादे में धूमिल हो गए हैं...

2 min read
Nov 09, 2023

बड़वानी विधानसभा क्षेत्र से...

हरिनाथ द्विवेदी. बड़वानी सीट पर स्थानीय मुद्दे पीछे छूट चुके हैं। सरदार सरोवर बांध के डूब प्रभावित विस्थापितों के साथ आदिवासी ढांडिय़ों तक पहुंच मार्ग, जलजीवन मिशन का पानी घरों तक नहीं पहुंचने के मुद्दे लाड़ली बहना योजना, नारी सम्मान के वादे में धूमिल हो गए हैं। इस बार चुनाव भाजपा-कांग्रेस के लुभावने वादे और योजनाओं से ‘मुफ्त के लाभ’ के आसपास घूम रहा है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर मंत्री प्रेम सिंह पटेल भाजपा से तो कांग्रेस से राजन मंडलोई मैदान में हैं। मंडलोई पिछले चुनाव में कांग्रेस के बागी थे। इन दोनों बीच जयस के संदीप नरगावे की भी चर्चा है।

उधर, चुनावी चौपालों में लोग कांग्रेस के वचनों और भाजपा सरकार की योजनाओं की चर्चा कर रहे हैं। जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर सजवानी में बस स्टैंड स्थित मंदिर ओटले पर मिले मांगीलाल सरगरा ने कहा, लाड़ली बहना योजना में धनाढ्य घर की महिलाएं भी पैसे लेने लगीं। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास हुआ ही नहीं। ढांडिय़ों तक पहुंचने को सडक़ें नहीं हैं। अम्बाराम पटेल बोले- बेरोजगारी, पलायन, डूब प्रभावित लोग किसी भी दल की प्राथमिकता में नहीं हैं।

मतदाता 2.75 लाख

मुख्य प्रतिद्वंद्वी

प्रेम सिंह पटेल - कांग्रेस ने 18 माह की सरकार में ट्रांसफर उद्योग शुरू किया।
योजनाएं बंद कर दीं, गरीब परेशान हो गए।
कांग्रेस आदिवासी विरोधी है, योजनाएं नहीं चलाईं। कर्ज माफी के नाम पर झूठ बोला, किसान डिफॉल्टर हो गए।

राजन मंडलोई- महाकाल लोक में भ्रष्टाचार, हर काम में कमीशन।
ओंकारेश्वर में शंकराचार्य की मूर्ति उद्घाटन के लिए नहीं खोले बांधों के गेट, कई जिलों में आई तबाही।
गांवों में सड़काें निर्माण नहीं। बेरोजगारी और पलायन।

Updated on:
09 Nov 2023 11:49 am
Published on:
09 Nov 2023 11:47 am
Also Read
View All

अगली खबर