3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरदार सरोवर बांध पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 8 अगस्त को 

नर्मदा बचाओ आंदोलन ने की थी पुनर्वास रोकने की मांग, 1 अगस्त से डूब गांवों को खाली कराना है प्रशासन को 

2 min read
Google source verification

image

Rajiv Jain

Jul 31, 2017

Narmada bachao andolan on Rehabilitation Issue

Narmada bachao andolan on Rehabilitation Issue

बड़वानी. सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने से प्रभावित हो रहे मध्यप्रदेश के बड़वानी, खरगोन, अलिराजपुर और धार जिले के डूब प्रभावितों को सोमवार को राहत की खबर मिली है। नर्मदा बचाओ आंदोलन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए आठ अगस्त तक का समय दिया है। नर्मदा बचाओ आंदोलन अभी फैसले का अध्ययन कर रहा है। इसके बाद ही नबआं नेत्री मेधा पाटकर अपना अधिकृत बयान देंगी। गौरतलब है कि 31 जुलाई तक प्रशासन को गांवों का पुनर्वास करना था। इसके बाद भी अब तक आधे से ज्यादा परिवार डूब गांवों में ही निवासरत हैं। संपूर्ण पुनर्वास की मांग को लेकर नबआं और डूब प्रभावित विभिन्न आंदोलन भी चला रहे हैं। 31 जुलाई बड़वानी, धार, खरगोन और आलीराजपुर के 178 गांवों को खाली कराने की आखिरी तारीख थी।

सोमवार को डूब प्रभावितों ने जहां बड़वानी के राजघाट पुल पर और स्टेट हाइवे 26 पर सुबह 10 से 12 तक दो घंटे जाम लगाकर अपना विरोध जताया। डूब प्रभावितों का कहना है जब सरकार हमारी जल हत्या करने पर तुल ही गई है तो हमने भी अब कफन ओढ़ लिया है। चाहे जल समाधि लेना पड़े, लेकिन बिना संपूर्ण पुनर्वास के गांव खाली नहीं करेंगे। ज्यादातर घरों में चूल्हे नहीं जले।



Sardar Sarovar dam Issue and Narmada bachao andola
फैक्ट फाइल...
178 कुल डूब गांव चार जिलों में
65 गांव बड़वानी के
77 गांव धार जिले के
26 गांव आलीराजपुर के
10 गांव खरगोन जिले में

एनवीडीए के अनुसार
23614 कुल प्रभावित चार जिलों में
9242 का हो चुका विस्थापन चारों जिले में
5551 परिवार गुजरात में बस गए
8821 का पुनर्वास बाकी

50 प्रतिशत हट चुके वर्तमान में
डूब प्रभावित तेजी से अपना विस्थापन कर रहे हैं। चारों जिलों में बचे परिवारों में से 50 प्रतिशत विस्थापित किए जा चुके हैं। सीएम की घोषणा के बाद ये आंकड़ा बढ़ रहा है। बाकी बचे परिवारों का भी पुनर्वास किया जाएगा।
आदिल खान, पीआरओ एनवीडीए, भोपाल
Story Loader