
जलनिकासी को लेकर घोंसला विहार में आए दिन हो रहे विवाद
गुस्साए लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, नाला दो या जेल दो के लगाए नारे
धौलपुर. घोंसला विहार कालोनी के दो हजार लोगों की जिंदगी जलभराव के भंवर में फंसी है। जहां आए दिन पानी को लेकर तकरार तक हो रही हैं, लेकिन न तो जिला प्रशासन और न ही नगर परिषद लोगों की समसयाओं को दूर करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जिससे गुस्साए कालोनी के लोगों ने कलक्टे्रट पर परिषद के नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
नर्सरी, गौशाला और हुण्डावाला क्षेत्र के जलभराव को दूर करने परिषद ने कच्चे नाले का निर्माण घोंसला विहार होते हुए ओंडेला ताल तक करना था, लेकिन परिषद के जिम्मेदारों ने कच्चे नाले का निर्माण भी अपनी मन मर्जी से करते हुए ओंडेला ताल तक भी नहीं कराया। जिस कारण पानी कालोनी और आसपास के खेतों में भरने से लोगों को परेशानी खड़ी होने लगी। जिसको लेकर रविवार को कालोनी के एक गुट ने नाले को अवरुद्ध कर दिया जिससे झगड़े तक की नौबत आन बनी। समस्या को लेकर सोमवार को गुस्साए लोगों ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान नाला दो या... जेल दो जैसे नारे लगाए गए। इस विरोध प्रदर्शन में महिलाएं, बुजुर्ग और बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनियों में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी सडक़ों और घरों के सामने है, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि जलभराव के कारण कॉलोनियों में अक्सर विवाद होते रहते हैं। गंदगी और बदबू से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। मच्छरों के पनपने से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। प्रदर्शन के बाद लोगों ने जिला कलक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कराने और समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिला कलक्ट्रेट पर हुए इस प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Published on:
03 Feb 2026 06:02 pm

बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
