बड़वानी

बावनगजा पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

-विश्व प्रसिद्ध दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र बावनगजा के प्रांगण में रविवार को समारोह हुआ, बावनगजा पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

2 min read
Swearing in program of Bawangaja officials

बड़वानी. विश्व प्रसिद्ध दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र बावनगजा के प्रांगण में रविवार को शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमें दोपहर 1 बजे कमल जैन बड़वाह द्वारा भक्तामर पाठ संपन्न किया गया। इसके बाद मंच पर भगवान आदिनाथ के चित्र अनावरण सुनील जैन सनावद एवं सौरभ पाटोदी इंदौर ने किया। वहीं दीप प्रज्जवलन हंसमुख गांधी इंदौर, राजा धामनोद, कार्याध्यक्ष शेखर पाटनी, जैनेश झांझरी इंदौर ने किया। मंगलाचरण स्नेहा पहाडिय़ा बड़वानी द्वारा किया गया।
शपथ अधिकारी हंसमुख गांधी का परिचय ट्रस्टी चके्रश पहाडिय़ा ने कराया। वहीं नवीन ट्रस्टियों को निवृत्तमान ट्रस्टियों द्वारा सम्मान संगीत की धून पर मंच पर सम्मान किया गया। हंसमुख गांधी द्वारा पहले दौर में सभी नव निर्वाचित ट्रस्टियों को क्षेत्र के प्रति समर्पण, विकास, विश्वास और श्रद्धा की शपथ दिलाई और हंसमुख ने रोचक तरीके से संपन्न कराई। उसके बाद अलग-अलग कोषाध्यक्ष अजीत पाटनी, महामंत्री नरेश मामा और अध्यक्ष विनोद दोशी को भी रोचक तरीके से शपथ दिलाई। तीनों पदाधिकारियों को सपरिवार सम्मान मंच पर लाया गया। उनको मारवाड़ी पगड़ी अंग वस्त्र, माला और तिलक लगा कर अभिनंदन कर प्रमाण-पत्र दिया गया।
ये हुए मनोनित
विनोद दोशी ट्रस्ट अध्यक्ष ने शेखर पाटनी को कार्याध्यक्ष मनोनित किया गया और प्रथम साधारण सभा शेखर पाटनी के निर्देशन में संचालित हुई। जिसमें निमाड़ के सदस्यों ने अपनी बात रखी। सुनील जैन, शैलेश जैन, ऋषभ जैन, अजीत पाटनी, मनीष जैन, जितेंद्र जैन, राजेंद्र महावीर तथा निमाड़ अंचल महिला मंडल अध्यक्ष सोनल गंगवाल ने भी संबोधित किया। ट्रस्ट के निवृत्तमान महामंत्री राज प्रकाश पहाडिय़ा ने कहा कि सहमति बनाकर यह कार्य किया है। उसे कायम रखे, जिससे सारे काम अच्छे से संपन्न हो जाएंगे। संविधान में संशोधन समय के साथ होना चाहिए, जो आप सभी को अच्छा लगे और क्षेत्र का विकास हो और पहाडिय़ा ने अपने कार्यकाल के बारे में बताया।
हर गांव से ट्रस्टी बनाने की घोषणा
अध्यक्ष विनोद दोशी ने बताया कि सभी ट्रस्टियों और सदस्यों का आभार और कहा कि हम सभी मिल कर क्षेत्र के विकास और चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित रहे। जो ट्रस्टी जिस जोन का आता है, उसको वहीं जोन चुने और ट्रस्ट की आजीवन सदस्य की राशि को सीमित कर पूरे निमाड़ से हर गांव से ट्रस्टी बनाने की घोषणा की। साथ ही बड़वानी से एक ट्रस्टी और बढ़ाने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन पारस कासलीवाल और रितिका जैन ने किया। उक्त जानकारी मनीष जैन ने दी।

Published on:
10 Sept 2023 07:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर