
बागपत। जनपद में तीन पुलिसकर्मियों द्वारा आबकारी विभाग के एक सिपाही से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसकी वर्दी फाड़ दी। इसके बाद आरोपी उसे खींचकर चौकी के पास बने कमरे मे ले गए। जहां उसको लाठियों से पीटा गया। एसपी ने मामला सामने आने के बाद सीओ को जांच सौंप दी है।
रविवार रात का है मामला
मामला रविवार रात का बताया जा रहा है। बागपत की यूपी-हरियाणा सीमा पर निवाड़ा चेकपोस्ट है। वहां पर रविवार रात को आबकारी सिपाही धर्मवीर सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। आरोप है कि रात करीब 11 बजे तीन पुलिसकर्मियों ने उनको लाठी-डंडों से पीट दिया। उनको लग रहा था कि धर्मवीर सिंह अवैध वसूली की वीडियो बना रहा है। धर्मवीर सिंह का कहना है कि वह रात 11 बजे चौकी के पास अपने रिश्तेदार से बात कर रहा था। वह परिचित से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।
वाहनों से अवैध वसूली का लगा आरोप
आरोप है कि वहां पर तीन पुलिसकर्मी वाहनों से अवैध वसूली कर रहे थे। उन्हें लगा कि धर्मवीर सिंह अवैध वूसली की वीडियो बना रहा है। इसको लेकर तीनों आरोपी उसके पाए आए और उससे अभद्रता की। इसके बाद उन्होंने धर्मवीर सिंह की वर्दी फाड़ दी। धर्मवीर सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उस पर सर्विस रिवॉल्वर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। फिर आरोपी उसे खींचकर चौकी के पास बने कमरे मे ले गए। वहां उन्होंने उसको लाठी-डंडों से जमकर पीटा।
हैरान रह गए एसपी
सिपाही धर्मवीर सिंह ने सोमवार को इस मामले की शिकायत एसपी शैलेश कुमार पांडेय से की। इसे सुनकर वह हैरान रह गए। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि उन्होंने सीओ को इस मामले की जांच सौंप दी है। अगर तीनों पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे तो उन पर कार्रवाई होगी।
Updated on:
20 Aug 2019 12:56 pm
Published on:
20 Aug 2019 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
