
प्रधानमंत्री की योजना का अब यूपी के इस जिले में 45 लोगों को मिला लाभ, मुफ्त में ही हो गया इलाज
बागपत।हरियाणा समेत अन्य राज्यों के बाद अब यूपी के बागपत जिले में प्रधानमंत्री की महत्वकांशी योजना में लाभ मिलने लगा है।योजना में शामिल गरीबो का इलाज भी मुफ्त किया जा रहा है।बागपत जनपद के दो अस्पतालों को इसकी जिम्मेदारी दी गर्इ थी।जिसका शुभांरभ बागपत के जिलाधिकारी और केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने किया था।इस योजना से बागपत के गरीब परिवार लाभान्वित किये जा रहा है ।
इतने लोगों को अस्पताल में मिला फ्री इलाज
जिसके चलते जनपद के सर्वोदय अस्पताल टटीरी में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 895 आयुष्मान गोल्ड कार्ड बनाये गए थे।इसमे अब तक 45 लाभार्थियों का आॅपरेशन किया जा चुका है।इसमे हड्डी के मरीजो का वर्तमान में इलाज चल रहा है।इस योजना के अंतर्गत प्राइवेट अस्पताल में आये मरीजो का इलाज डाॅक्टर दिनेश चौधरी कर रहे है।लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयुष्मान योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है।जिससे गरीब लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जा सके।वहीं इलाज का किसी से कोर्इ रुपया तक नहीं लिया गया।आयुष्मान योजना के तहत सभी को मुफ्त में इलाज मिला। जिससे सभी गरीब मरीज काफी खुश दिखार्इ दिये।
योजना में रखी गर्इ है पारदर्शीता
जिलाधिकारी बागपत ऋषिरेंद्र कुमार का कहना है कि आयुष्मान भारत योजना को पारदर्शी रख गया है सभी कार्ड धारकों को योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना में आये मरीजो को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। इसके बाद अगर आवयश्कता होती है। तो उनको योजना में चुने गए अस्पताल में भेजकर इलाज कराया जाता है। एेसी स्थिती में हाल में कर्इ गरीब मरीजों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया है।
Published on:
23 Nov 2018, 4:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.