
बागपत। जनपद के बड़ौत (Baraut) में बुधवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-15 वर्ग में एक लड़की ने पहलवान को करीब 25 सेकंड में चित कर दिया। उसे देखकर लोगों को आमिर खान (Amir Khan) की फिल्म 'दंगल' (Dangal) की याद आ गई।
अंशिका खोखर नाम है लड़की का
बुधवार को बड़ौत में हुई कुश्ती ने लोगों को दंगल फिल्म की याद दिला दी। प्रतियोगिता के दौरान कोच ने कुश्ती के लिए महिला पहलवान अंशिका खोखर को अखाड़े में बुलाया। इसके बाद लड़कों को अंशिका से लड़ने का चैलेंज दिया गया। इस पर बड़ौत का पहलवान हर्ष सामने आया। उसने अंशिका से लड़ने की चुनीती स्वीकार कर और अखाड़े में आ गया। अंशिका ने कलाजंग दांव लागकर पहलवान को चित कर दिया। दोनों की कुश्ती करीब 25 सेकंड चली होगी। इसके बाद अखाड़ा जोरदार तालियों की आवाज से गूंज उठा।
Updated on:
28 Nov 2019 03:52 pm
Published on:
28 Nov 2019 02:42 pm

बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
