मेरठ ट्रैफिक पुलिस (Meerut Traffic Police) ने ट्वीट (Tweet) किया, जनपद मेरठ में बारिश के दौरान ट्रैफिक एंजेल महिला कांस्टेबल नीलम और मोनिका ने तेजगढ़ी चौराहे पर बड़ी ही सतर्कता व ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का पालन किया। उन्हें सर्दी में बारिश के मौसम में भीगने का भी डर नहीं है। वह अपनी ड्यूटी को बहुत ही अच्छे तरीके से निभा रही हैं।