2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CAA Protest : शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन लोगों की मदद ले रही पुलिस, सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो

Highlights: शहर के मुख्य और धामिर्क लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनपद की जनता से शांति की अपील की है -प्रशासनिक अधिकारियों ने ही इन लोगों की अपील सोशल मीडिया पर शेयर की है -तीनों तहसीलों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है

less than 1 minute read
Google source verification
images.jpeg

बागपत। जनपद में धारा 144 लागू होने के साथ-साथ शांति व्यवस्था कायम करने के लिये जिला प्रशासन हर तरह के प्रयास कर रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जनपद की तीनों तहसीलों से धार्मिक और गणमान्य लोगों से शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील कर रहे हैं। साथ ही ऐसे लोगों की शांति अपील की वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Rampur में आज उपद्रवियों ने गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस पर पथराव

बागपत की तीनों तहसीलों से शहर के मुख्य और धामिर्क व प्रभावशाली लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनपद की जनता से शांति की अपील की है। प्रशासनिक अधिकारियों ने ही इन लोगों की अपील सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही जनपद की तीनों तहसीलों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut में हिंसा के बाद आईजी रेंज उतरे सड़क पर, दिल्‍ली से आए लोगों ने किया उपद्रव, 102 गिरफ्तार

जिलाधिकारी बागपत शकुंतला गौतम व एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था कायम है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए आदेशों का पालन किया जा रहा है। धारा 144 का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही जनपद में सभी स्कूल कॉलेज संस्थाएं छुट्टी पर हैं। इंटरनेट सेवा भी यहां पर बाधित नहीं की गई है। प्रशासन इंटरनेट सेवा का उपयोग भी कर रहा है और लोगों से बार-बार अपील की जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर गैर सामाजिक तत्वों की नजर भी रखी जा रही है। जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।

Story Loader