
बागपत. शिवसेना जिला प्रमुख पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाए है कि वह अपने भाई के साथ घर पर मौजूद थी। सोमवार रात घर पर महिला का भाई भी घर पर ही मौजूद था। उसी दौरान शिव सेना प्रमुख कुलदीप पंडित उनके घर आए। आरोप है कि पहले वह अश्लील हरकत करने लगा। उसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
शोर सुनकर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद वे वहां से चले गए। पीडिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। वहीं, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि महिला की तहरीर पर शिव सेना जिला प्रमुख पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला की मेडिकल परीक्षण की रिपोटर् आने के बाद कोर्ट मेंं महिला के बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं, शिवसेना जिला प्रमुख कुलदीप पंडित का कहना है कि साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। छेड़छाड़ व दुष्कर्म से उन्होंने इंकार किया हैं।
Updated on:
06 Nov 2019 10:45 am
Published on:
06 Nov 2019 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
