3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर गायब और वार्ड ब्वाय कर रहा था गलत काम, छापेमारी के दौरान हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Highlights . दोघट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिप्टी सीएमओ ने की छापेमारी. मौके सेे गायब मिले डॉक्टर. खामियां मिलने पर  

less than 1 minute read
Google source verification
vard.png

बागपत. दोघट कस्बे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को डिप्टी सीएमओ बागपत भुजवीर सिंह, जिला कॉर्डिनेटर नीलोफर, एआरओ अनिल कुमार ने छापेमारी की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक व फार्मेसिस्ट नहीं मिले, जबकि उनके स्थान पर वार्ड ब्वाय मरीजों को दवाइयां देता मिला। डिप्टी सीएमओ ने खामियां मिलने पर सख्त नाराजगी जताई हैं।

यह भी पढ़ें: वर्षो से जंजीरों मेंं जकड़ी दो बहनों के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचा यह शख्स और दिला दी आजादी

स्वास्थ्य केंद्र पर 55 मरीज देखे गए। जिस पर डिप्टी सीएमओ भुजवीर सिंह ने सख्त नाराजगी जताई। हालांकि साफ सफाई की व्यवस्था सही मिली। इसके बाद एएनएम सेंटर पर भी जाकर जांच की गई। यहां आरसी रजिस्टर नहीं मिला और कैल्शियम व आयरन की गोलियां भी नहीं थी। गर्भवती महिलाओं के पेशाब टेस्ट की जांच करने वाली यूरीन किट की स्टीक 2018 की एक्सपायर तिथि की मिली।

उन्हें कब्जे में ले लिया। डिप्टी सीएमओ भुजवीर सिंह ने बताया कि चिकित्सक बिनौली सीएचसी पर किसी कार्य के लिए गए हुए थे। जबकि फार्मेसिस्ट टीकरी सीएचसी पर भेजा गया है। मरीजों को वार्ड ब्वाय की तरफ से दवाई देना गंभीर मामला है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader