30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बागपत से भारत जोड़ो यात्रा शुरू, स्वागत के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में फूल लेकर पहुंचे किसान

राहुल गांधी की भारत जो़ड़ो यात्रा ने बुधवार सुबह बागपत मवीकला से शुरू हो चुकी है। किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में फूल लेकर पहुंचे हैं। राहुल गांधी का स्वागत करेंगे।

2 min read
Google source verification
Bharat Jodo Yatra

यूपी के बागपत से मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई थी। कल यात्रा में सभी लोगों का काफिला मवीकलां गांव में बनाए गए जर्मन हेंगरों में रुका था। जो आज सुबह 6.30 बजे से यात्रा फिर शुरू हो गई है।

बागपत में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में फूल लेकर पहुंचे हैं। उनका कहना है कि वो राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। उनके बागपत में राहुल गांधी जमीन पर नहीं फूलों पर चलेंगे। भारत जोड़ो यात्रा ने मंगलवार को दिल्ली से यूपी में प्रवेश किया है।

10 बजे गुफा वाले मंदिर के पास होगा विराम
यात्रा में 10 बजे गुफा वाले मंदिर के पास विराम होगा। साढ़े तीन बजे यात्रा सरूरपुर के एचपी पेट्रोल पंप से शुरू होगी। उसके बाद शाम साढ़े छह बजे छपरौली चुंगी के पास रुकेगी। यात्रा में शामिल होने आए किसानों ने कहा कि राहुल गांधी ने यह अच्छा कदम उठाया है। भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए बागपत के हर घर में लोग तैयारी कर रहे हैं। किसान करीब 4 क्विंटल फूल लेकर यात्रा में शामिल होने आए हैं

भारत जोडो़ यात्रा दिल्ली में 9 दिन के विश्राम के बाद मंगलवार से यूपी गाजियाबाद से शुरू हुई थी। इसमें राहुल गांधी का साथ देने के लिए बहन प्रियंका गांधी भी शामिल हुई थी।

Story Loader