2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Nikay Chunav 2023: बागियों पर बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, बेटे के साथ माता पिता को किया पार्टी से बाहर

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में बीजेपी बागियों को बाहर करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। बागपत में बीजेपी ने बेटे के साथ माता- पिता को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा।

less than 1 minute read
Google source verification

बागपत

image

Anand Shukla

May 10, 2023

bhupendra_chaudhry__1.jpg

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के बीच बीजेपी बागियों के पर एक्शन ले रही है। इस सिलसिले में बीजेपी ने बागपत के युवा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई करते हुए पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही युवा जिलाध्यक्ष की मां और पिता को भी निष्कासित किया गया है।

दरअसल बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष निकाय चुनाव में लड़ने के लिए टिकट मांग रहे थे। लेकिन पार्टी उनकी जगह किसी और अपना उम्मीदवार बना दिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष नाराज हो गए और बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ अपनी मां को निर्दलीय मैदान में उतार दिया।

यह भी पढ़ें: Chhanbey ByElection: वोटर्स को धमकाने के आरोपों पर मंत्री आशीष सिंह का जवाब, अखिलेश यादव के लिए कही ये बात
300 से ज्यादातर बागियों कर हो चुके हैं निष्कासित
भाजपा ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव मैदान में कूदे अब तक 300 से ज्यादा बागियों को पार्टी से बाहर कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर जिलाध्यक्षों ने ऐक्शन लेना शुरू कर दिया है। इन बागियों के अलावा अपने रिश्तेदारों को चुनाव लड़वा रहे पदाधिकारियों को भी पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। इनमें ज्यादातर लोग पहले चरण के चुनाव वाले जिलों के हैं। अब दूसरे चरण के चुनाव वालों जिलों के नेताओं पर गाज गिर रही है।

Story Loader