26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जवाहरलाल नेहरू की याद में बाल दिवस पर कांग्रेसियों ने बांटी ऐसी चीजें

जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धियां लोगों को बताई नेहरू ने 250 से अधिक उद्योगों की कराई थी स्थापना

less than 1 minute read
Google source verification
congress.jpeg

बागपत. बड़ौत नगर के बावली रोड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर आधुनिक भारत के शिल्पकार भारत रत्न प्रथम प्रधनमंत्र पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

यह भी पढ़ें: सपा संसाद आजम खान के लिए आई बुरी खबर, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्व प्रधनमंत्री जवाहरलाल नेहरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चै. राम कुमार सिंह ने बताया कि पंडित नेहरू के व्यक्त्वि और कार्यों ने देश को हर क्षेत्र में मजबूत किया। संपूर्ण भारतवर्ष में उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह बच्चों से हृदय से बहुत प्यार करते थे। इसलिए बच्चे भी उनको चाचा नेहरू के नाम से पुकारते हैं।

यह भी पढ़ें: बसपा में बड़ी बगावत, एक साथ 12 नेताओं ने छोड़ा मायावती का साथ

उन्होंने अपने कार्यकाल में देश में 250 से अधिक उद्योगों की स्थापना कराई। बड़ौत शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि इस वक्त नौजवानों को उनके विचारों पर चलने की आवश्यकता है। घनश्याम शर्मा और सतपाल पथोलिया ने कहा कि नेहरू ने अपने देश में अनेक योजनाओं का सृजन किया है। उन्होंने हर धर्म जाति मजहब के लोगों को एक सम्मान दिया। इस अवसर पर राम कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, राकेश सोदाई, प्रियंका कश्यप, डॉ. नरेंद्र शर्मा, हरवीर सिंह, ओमकार दत्त शर्मा , यशपाल तोमर, योगेश, कृष्ण पाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, रामावतार राठी, सचिन देव शर्मा, राहुल, जुबेर व सोनू त्यागी आदि मौजूद थे।