23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Baba Ram Rahim: हनीप्रीत के साथ डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरनावा आश्रम पहुंचा, गेट पर समर्थकों की भीड़

Dera chief Gurmeet Ram Rahim: बागपत का बरनावा डेर सच्चा सौदा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा आश्रम पहुंच गया। डेरा प्रमुख के साथ हनीप्रीत भी है।

2 min read
Google source verification
Baba Ram Rahim: हनीप्रीत के साथ डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरनावा आश्रम पहुंचा, गेट पर समर्थकों की भीड़

Baba Ram Rahim: हनीप्रीत के साथ डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरनावा आश्रम पहुंचा, गेट पर समर्थकों की भीड़

Dera chief Gurmeet Ram Rahim: हरियाणा के जिला रोहतक की सुनारिया जेल से चौथी बार 30 दिन के पैरोल पर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचा है। उसके साथ हनीप्रीत और परिवार के सदस्य आए हैं। रोहतक की सुनारिया जेल से चौथी बार 30 दिन का पैरोल लेकर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचा है। उसके साथ हनीप्रीत और परिवार के सदस्य हैं। बरनावा डेरा पहुंचने पर जैसे ही गुरमीत सिंह राम रहीम की कारों का काफिला आश्रम के भीतर दाखिल हुआ। उसके बाद आश्रम के दरवाजे बंद कर दिए गए। आश्रम के बाहर आज गुरमीत सिंह राम रहीम के समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। लेकिन किसी को भी डेरा आश्रम के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई। डेरा प्रमुख ने अपने अनुयायियों से कहा कि वो सोशल मीडिया पर अपने प्रवचन देंगे। इसलिए आश्रम आने की कोई जरूरत नहीं है।

बता दें दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। देर रात रोहतक की सुनारिया जेल से हरियाणा पुलिस गुरमीत सिंह को सुरक्षा में लेकर चली। जनपद में आने पर बागपत पुलिस ने गुरमीत सिंह राम रहीम को सुरक्षा दी। डेरे के मुख्य द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

राम रहीम की चार गाड़ियों को सुरक्षा में लेकर सीओ बागपत विजय चौधरी थाना प्रभारी बिनौली एनएस सिरोही व हरियाणा पुलिस आश्रम बरनावा में पहुंचे। इन चारों गाड़ियों में एक गाड़ी में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम था। उसके आश्रम में प्रवेश करने के बाद मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। गेट पर पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया है। साध संगत के आश्रम के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगाई है। सीओ ने बताया कि पैरोल के नियमों का पालन करते हुए आश्रम में भीड़ नही जुटने दी जाएगी। यदि नियमों का उलंघन हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Meerut Crime News: मेरठ में सड़क पर वकीलों की दबंगई, युवक को गिराकर पीटा, देखें वीडियो

पैरोल पर बरनावा में चौथी बार आया डेरा प्रमुख
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा आश्रम में पैरोल पर चौथी बार आया है। यहां वह सबसे पहले बीते साल 17 जून को 30 दिन व 15 अक्टूबर को 40 दिन के पैरोल पर आया था। इसके बाद इस साल 21 जनवरी को 40 दिन के पैरोल का समय बिताकर 3 मार्च को सुनारिया जेल गया था। अब फिर से जुलाई में चौथी बार पैरोल पर आया है।