4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Baghpat Crime News: कब्रिस्तान में दफन शवों के गायब हो रहे सिर, तांत्रिक पर शक; लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण कर रहे पहरेदारी

Baghpat Crime News: बागपत जिले के गांव कोताना के कब्रिस्तान में शवों के सिर गायब होने से हड़कंप मचा हुआ है। कब्रिस्तान में शवों के सिर गायब होेने पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर पहरेदारी शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
baghpat crime

कब्रिस्तान में दफन शवों के गायब हो रहे सिर

Baghpat Crime News: जनपद बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गांव कोताना कब्रिस्तान में कब्रों को खुर्दबुर्द करके शवों के सिर गायब करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोई तांत्रिक लगातार कब्रिस्तान में कब्रों को उखाड़कर शवों से सिर गायब कर रहा है। इसकी सूचना देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कब्रिस्तान में लाठी-डंंडे लेकर पहरेदारी शुरू कर दी है।

पुलिस के साथ ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक
सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। लोगों का आरोप है कि उन्हें शक है कि यह काम किसी तांत्रिक का है। जो कब्रों को खोदकर शवों के सिर गायब कर रहा है। आरोप है कि कब्रिस्तान में दफन शवों में बच्चा, तीन महिलाएं और पांच पुरुष के सिर गायब किए गए है।

शवों के कुछ अवशेष गायब
गांव प्रधान शब्बीर, पूर्व प्रधान रईस, शौकीन, महमूद, फारुख, शाहिद आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आबादी से सटे दो कब्रिस्तान में तीन दिन पहले लोगों ने कब्रें उखड़ी देखी। इसकी जानकारी उन्होंने गांव में दी तो लोग मौके पर पहुंचें। दोनों कब्रिस्तान से चार-पांच कब्रें उखड़ी हुईं थीं। जिनमें शवों के कुछ अवशेष गायब थे।

ग्रामीणों ने बताया कि पैरों की ओर से कब्रों को उखाड़ा गया था। इसके बाद शवों के सिर अवशेष गायब किए गए थे। ग्रामीणों ने सभी कब्रों को मिट्टी से ढक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना बडौत कोतवाली की बोहला पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी गई थी। लेकिन इसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

ग्रामीणों ने बताया कि एक कब्रिस्तान से अनस, मसूद पत्नी महबूब, जुबैदा पत्नी निजामु व मल्लाहों के कब्रिस्तान में छह कब्र खोदी गईं हैं। सभी दफन शवों के सिर गायब है। पुलिस किसी जानवर के द्वारा कब्र उखाड़े जाने की बात कर रही है। जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि कब्रों को पूरी तरह से उखाड़कर पहले बाहर निकल गया। इसके बाद शवों से सिर गायब किए गए हैं।

ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर कब्रिस्तान में पहरा दे रहे

ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद गांव के लोगों द्वारा निर्णय किया कि दोनों कब्रिस्तान में पहरा लगाया जाएगा। उसके बाद गांव के लोग रात के समय कब्रिस्तान में पहरा दे रहे हैं। जिससे दोबारा कोई कब्रों के साथ छेड़छाड़ न कर सके।


यह भी पढ़ें : Meerut news: टयूबवेल के पास अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

वहीं, गुरूवार से रात में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर कब्रिस्तान में पहरा दे रहे हैं। इसकी जानकारी लगने के बाद बोहला पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा और पुलिसकर्मी कब्रिस्तान पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।
इस मामले में इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी मिली है। यह हो सकता है कि किसी जानवर में कब्र उखाड़ी हो। घटना की जांच की जा रही है। गांव के लोगों से बातचीत की गई है।