10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बागपत

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम के बयान पर भड़के इस संगठन के लोग, नारेबाजी कर किया ये काम- देखें वीडियो

Highlights कांग्रेस के दिग्गज नेता के बयान पर भड़के हिंदू संगठन के लोग लोगों ने पुतला दहन कर जताया आक्रोश दिग्विजय सिंह का पुतला जलाकर लगाये नारे

Google source verification

बागपत

image

Nitin Sharma

Sep 20, 2019

बागपत । जिले के राष्ट्र वंदना चौक पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रवंदना चौक पर कार्यकर्ताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। उनका यह आक्रोश दिग्विजय सिंह द्वारा मंदिर में साधुओं को लेकर दिये गए विवादित बयान पर फूट गया।

बागपत जिले में राष्ट्र वंदना चौक पर गुरुवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मधु सिंह शास्त्री के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। उन्होंने दिग्विजय सिंह का पुतला जलाया। पुतला दहन करने वाले कार्यकर्ता मंदिर में साधुओं पर टिप्पणी किए जाने से नाराज थे। उन्होंने दिग्विजय सिंह मुर्दाबाद, दिग्विजय सिंह होश में आओ के नारे लगाए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कपिल उपाध्यक्ष सतवीर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।