बागपत

बागपत में भाई ने शादीशुदा बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर शव जंगल में फेंका

बागपत में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है। भाई ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दिया। इसके शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों के शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच कर रही है। म‌हिला शादीशुदा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Nov 09, 2022
Honor killing in Baghpat : भाई ने बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर शव जंगल में फेंका

मामला रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव का है। मेहजबी का निकाह 7 साल पहले शामली जिले के गंगेरू गांव में शाजिद के साथ हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। निकाह से पहले से महजबी का प्रेम प्रसंग असारा गांव के आरिफ से चल रहा था। आरिफ का भी निकाह हो चुका है। इसे बाद भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। महजबी कुछ माह पूर्व कांधला में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी थी। 22 अक्टूबर को महजबी अचानक घर से गायब हो गई। जिसकी गुमशुदगी महजबी के भाई ने थाना रमाला पर दर्ज कराई। उसने आरिफ और उसके बहनोई पर आरोप लगाए थे। आरिफ भी उसी समय से गायब था।


पुलिस ने शक होने पर महजबी के भाई मुसरलीन को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो उसने महजबी और उसके प्रेमी की हत्या करना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने रात लगभग दो बजे महजबी के शव को असारा गांव के जंगल से बरामद किया। महजबी के भाई की सूचना पर पुलिस आरिफ के शव की तलाश में शामली जनपद के नाला गांव जंगल पहुंची। लेकिन कई घंटे बाद आरिफ का शव बरामद नहीं हुआ। लेकिन आज सुबह उसका शव भी काफी मशक्कत के बाद बरामद हो गया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।

Updated on:
09 Nov 2022 02:14 pm
Published on:
09 Nov 2022 11:32 am
Also Read
View All

अगली खबर