2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वकील से रंगदारी मांगने वाले इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फोन कर दी थी धमकी- देखें वीडियाे

Highlights फोन पर वकील से मांगी गई थी लाखों रुपये की रंगदारी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर आया था आरोपी    

less than 1 minute read
Google source verification

बागपत

image

Nitin Sharma

Dec 24, 2019

spoffice.png

बागपत। जिले में अभी भी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। जिसके चलते ही पुलिस मुठभेड़ कर बदमाशों पर शिकंजा कसने में जुटी हुई है। ताजा मामला कोतवाली बागपत क्षेत्र में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में 2 अधिवक्ताओं से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले एक 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने रंगदारी मांगने में इस्तेमाल सिम कार्ड, मोबाइल फोन और एक 315 बोर तमंचा मय कारतूस के बरामद किया है।

CAA-NRC के विरोध में हिंसा के बाद एसपी के पास पहुंचे सपा के 3 विधायक की यह बड़ी मांग- देखें वीडियाे

दरअसल आपको बता दें कि पकड़ा गया बदमाश संजू कोतवाली बडौत क्षेत्र की पट्टी मेहर में रहने वाला है। उसने 6 दिसम्बर को अधिवक्ता कुंवरपाल सिंह को फोन कर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। उसके बाद 13 दिसंबर को अधिवक्ता चमन सिंह को फोन करके 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और दोनो ही अधिवक्ताओं को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। 4 दिसम्बर को कोतवाली बडौत क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में रहने वाले दिनेश कुमार नाम के एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद से ही मामलों की तफ्तीश में जुटी कोतवाली बागपत पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को बदमाश के जंगलो में छुपे होने की सूचना मिली थी। जिसके चलते ही क्राइम ब्रांच ओर पुलिस ने संयुक्त मुठभेड़ के बाद रंगदारी मांगने वाले शातिर बदमाश संजू को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल सिमकार्ड , मोबाइल फोन और एक तमंचा मय कारतूस बरामद किया है।

Story Loader