4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार वर्षीय बच्ची को खेलते समय तेजरफ्तार ट्रक ने कुचला मौके पर हुई मौत

आक्राेषित ग्रामीणाें ने लगाया जाम अधिकारियाें ने आश्वासन देकर खुलवाया

less than 1 minute read
Google source verification

बागपत

image

Nitin Sharma

Apr 19, 2019

news

चार वर्षीय बच्ची को खेलते समय ट्रक ने कुचला मौके पर हुई मौत

बागपत।जिले के पांची गांव में चमरावल मार्ग पर घर के बाहर खेल रही।चार वर्षीय बच्ची की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। ट्रक रफ्तार इतनी तेज थी कि बच्ची करीब दस मीटर तक ट्रक के पहियों के साथ ही घिसटती चली गई। लोगों के पीछा करने पर आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।उधर नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम करते हुए परिवार को मुआवजा व ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की।मौके पर पहुंचे सीओ बागपत ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ट्रक में भी तोडफ़ोड़ कर दी।

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची

जानकारी के अनुसार बागपत जिले के पांची गांव में शहजाद अपने परिवार के साथ रहते है। गुरुवार को उनकी चार वर्षीय बेटी सानिया घर के बाहर खेल रही थी। उसके मां पिता खेत में गेहूं काटने के लिए गए हुए थे। बच्ची खेलते समय अचानक सड़क पार करने लगी। इसी दौरान तेज गति से आ रहा एक गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक बच्ची को रौंदता हुआ चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्ची करीब दस मीटर तक ट्रक के पहिये के साथ ही घिसटती चली गई। इसे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। वहीं आरोपी चालक घटना के बाद ट्रक को मौके पर छोड़कर भागकर थाने में जा घुसा। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा शुरू करते हुए चमरावल मार्ग पर जाम लगा दिया। ट्रक में तोडफ़ोड़ कर दी। सूचना मिलने पर सीओ ओमपाल सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर उन्हें शांत किया और पीडि़त परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

Story Loader