
जयंत और अखिलेश ने 2018 में गठबंधन किया था।
UP Politics: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की, सबसे मजबूत सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल उससे छिटकती नजर आ रही है। रालोद नेताओं ने स्वीकार किया है कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए नए विकल्प तलाश रही है। जयंत चौधरी के कांग्रेस के संपर्क में होने की बात पार्टी के नेताओं ने कही है। जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के साथ मिलकर 2024 के चुनाव में जा सकती है।
हम दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं: रालोद नेता
इंडियन एक्सप्रेस ने दो सीनियर आरएलडी नेताओं से बातचीत के आधार पर रिपोर्ट की है। रालोद के दो वरिष्ठ नेताओं ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि सपा ने अब तक रालोद का सम्मान नहीं किया है। ऐसे में अब जयंत चौधरी कांग्रेस की ओर बढ़ रहे हैं। रालोद के वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, हम अपने विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। जयंत चौधरी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत कर रहे हैं। अगर चीजें ठीक रहती हैं, तो आप आजाद समाज पार्टी, कांग्रेस और रालोद को 2024 का चुनाव एक साथ लड़ते हुए देख सकते हैं।
रालोद नेताओं का कहना है कि हमारी पार्टी और कांग्रेस का राजस्थान में गठबंधन है। एक बार फिर राजस्थान में रालोद गठबंधन में कांग्रेस के साथ ही लड़ेगी। दूसरी ओर कांग्रेस ने कर्नाटक में भी जयंत चौधरी को बुलाया और स्टेज से राहुल गांधी ने नाम भी लिया। इसे रालोद नेता अच्छा संकेत मान रहे हैं।
जयंत और अखिलेश कह रहे साथ रहने की बात
निकाय चुनाव में दोनों दलों मे काफी ज्यादा टकराव देखने को मिला है। हालांकि अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने 2024 के चुनाव में साथ ही जाने की बात कही है। दोनों ओर से आधिकारिक तौर पर अभी तक यही कहा जा रहा है कि गठबंधन मजबूत है लेकिन ऐसा लगता है कि अंदरखाने कुछ ना कुछ जरूर चल रहा है।
Updated on:
22 May 2023 10:39 pm
Published on:
22 May 2023 10:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
