4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुल्हन का घूंघट उठाया और उड़ गए दूल्हे के होश

- चेहरा देख बुलाए घरवाले, मामला पहुंचा थाने- शादी के नाम पर हड़प लिए 12 लाख- फेरों के बाद बदल गई दुल्हन

2 min read
Google source verification

बगरू

image

Kashyap Avasthi

Jul 17, 2019

Bride changed after marrige

दुल्हन का घूंघट उठाया और उड़ गए दूल्हे के होश

जयपुर/सामोद. जिले के सामोद सामोद इलाके के एक गांव में शादी के जोड़े से गांव पहंचे दूल्हे ने जब दुल्हन का घूंघट उठाया तो उसके होश उड़ गए। पत्नी का चेहरा देखकर उसने हंगामा कर दिया और परिजनों को बुला लिया। दूल्हे ने बताया कि उसकी दुल्हन बदल दी गई। मामला थाने तक पहुंच गया। युवक ने कुछ लोगों के खिलाफ शादी के नाम पर 12 लाख रुपए ठगने का मामला दर्ज कराया।


दो बच्चों की मां निकली
कुशलपुरा गांव निवासी एक युवक के परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों ने उनके बेटे की शादी करवाई है, वे पौने बारह लाख रुपए ले चुके हैं। विदाई के दौरान दूल्हे के साथ दुल्हन बदलकर दूसरी महिला को भेज दिया जो दो बच्चों की मां है। साथ ही आरोप लगाया कि लड़की के परिवार वालों को गरीब बताते हुए शादी का खर्च वहन करने के नाम पर रुपए ऐंठ लिए।


घर आई दुल्हन की पहले से ही नसबंदी
परिजनों ने दुल्हन की जगह भेजी महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम काजल है। उसके दो बच्चे हैं और उसने नसबंदी भी करवा रखी है। इसके तुरंत बाद पीडि़त ने आरोपियों से फोन पर सम्पर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल स्विच ऑफ पाए।


सुमेल में एक स्कूल में करवाई शादी
6 जुलाई को शादी सुमेल रोड स्थित जामड़ोली में एक निजी स्कूल में सुनीता उर्फ पूनम से करवाई, लेकिन शादी के बाद सुनीता के स्थान पर काजल नाम की महिला को दुल्हन के रूप में घूंघट में विदा कर दिया। जबकि उसके फेरे व अन्य रस्म सुनीता के साथ हुई थी। जैसे ही दूल्हे ने कुशलपुराबांसा स्थित घर पहुंचकर दुल्हन का घूंघट उठाया तो चेहरा देखकर उसके होश उड़ गए।


बार-बार लेते रहे रकम
आरोपियों ने लड़के के पिता से लड़की दिखाने की कहते हुए एक लाख रुपए की मांग की। इसके बाद परिवादी व उसके पिता को एक लड़की दिखाई, जिसका नाम सुनीता उर्फ पूनम बताया। आरोपियों ने उसके पिता से बेटे की सगाई लड़की से सामाजिक रीति-रिवाज से करवाने के लिए एक बार फिर तीन लाख रुपए नकद ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने 1 जुलाई को डेढ़ लाख रुपए और लिए। लग्न के नाम पर तीन लाख रुपए की राशि और ले ली। फिर 6 जुलाई को शादी करवाने की बात कही और शादी के नाम पर 3.30 लाख रुपए ले गए। 6 जुलाई 11.80 लाख रुपए ऐंठ लिए।