चौमूं
शहर सहित ग्रामीण अंचल में अचानक मौसम में बदलावा आया और देर सुबह तक कोहरा छाया रहा। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। जल्द सुबह कामकाज से निकलने वाले लोग देर तक घरों में दुबके रहे। कोहरे के चलते वापस से मौसम में ठिठुरन बढ गई। शहर के जयपुर-सीकर हाइवे, चौमूं चंदवाजी हाइवे, चौमूं अजीतगढ और कालाडेरा स्टेट हाइवे पर कोहरे की वहज से वाहन रेंग रेंग कर चले। सुबह दस बजे तक चालकों को वाहनों की लाइटे जलानी पड़ी। हालांकि कोहरा छाए रहने से किसानो में खुशी नजर आई। किसानों ने कोहरे को गेहूं फसल के लिए अमृत बताया है। किसानों ने बताया कि कोहरे से फसल में औंस की बूंदे गिरी है। इससे जमीन में नमी बनी रहेगी। किसानों ने बताया कि इस सीजन में पर्याप्त मावठ भी नहीं हो पाई है। मौसम भी फसल अनुकूल नहीं रहा है। शुरू से ही मौसम में उतार चढाव बना रहा है। इससे गेहूं व जौ की फसल प्रभावित रही है। हालांकि कोहरा छाने से फसल में जान जरूर आ रही है।