
सिरसी के कुण्डा गांव में झगड़े बाद घटनास्थल पर तैनात पुलिस।
सिंवारमोड़. सिरसी के कुण्डा गांव स्थित निठारवालों की ढाणी में बुधवार को एक परिवार के लोगों पर घर में दूसरे पक्ष के लोगों ने आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया और धारदार हथियारों एवं लाठी सीरियों से हमला कर दिया। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों व पुलिस ने सभी घायलों को सिरसी रोड के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल रैफर कर दिया। झगड़े में कल्याण सहाय निठारवाल, ओमप्रकाश, गिर्राज चौधरी, अनुराग, मनभर देवी, भूरी देवी के गंभीर चोटें आई है। सूचना पर बिंदायका पुलिस चौकी प्रभारी मोतीलाल शर्मा, भांकरोटा पुलिस थाना एसआई मनोहरलाल मय पुलिस जाप्ते साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
घटना के दौरान पुलिस के पहुंचे से पहले ही मारपीट करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। भांकरोटा पुलिस थाने में पीडि़त चंदन चौधरी, भंवरलाल चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
घर पर बैठे थे कि आते ही किया हमला
रिपोर्ट में बताया है कि सभी परिजन घर पर बैठे थे। तभी नरोत्तम चौधरी, हरिनारायण चौधरी, लोकेश चौधरी, त्रिलोक, नारायण, ताराचंद, श्योजीराम गढ़वाल, बृजेन्द्र यादव, नरेन्द्र चौधरी, बृजेन्द्र चौधरी, लाडा देवी, बाबूड़ी, कमलेश चौधरी, विमलेश, सरोज, ममता, मीरा, अमित खरबास आदि ने घर में घुसकर आंखों में मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियारों एवं लाठी सरियों से हमला कर दिया। मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज है जो कोर्ट में विचारधीन है। भांकरोटा पुलिस थाना एसआई मनोहरलाल ने बताया कि सिरसी के कुण्डा गांव निवासी नारायण चौधरी और रामनाथ चौधरी के परिवार के बीच जमीन के मामले को लेकर काफी समय से विवाद चला रहा है। झगड़े एक गाड़ी व मकान के शीशे भी टूटे हैं।
Published on:
13 Nov 2019 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबगरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
