
Coronavirus: राजकोट जिले में पासा के तहत आरोपी को कोरोना, भेजा गया था सूरत जेल
जयपुर. कोरोना संक्रमण लगातार गांवों की ओर बढ़ रहा है। रविवार को सड़क हादसे में घायल जयपुर के सेज थाना इलाके के नेवटा गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। गांव के लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव के रास्ते सील कर दिए हैं।
सेज थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद तंवर ने बताया कि नेवटा ग्राम के नेणों की ढाणी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति 25 मई को सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे 4 जून को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार शाम को उसकी कोरोना जांच की गई तो वह पॉजिटिव मिला। इसके बाद रविवार अलसुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव के लोगों में हड़कंप व दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। परिजनों ने बताया कि पहले उसकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके बाद फिर से जांच में पॉजिटिव पाया गया।
कोरोना संक्रमित की मौत के बाद पुलिस व मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और ढाणी में रह रहे मृतक के परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया। थाना प्रभारी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और गांव के रास्ते सील कर दिए।
Published on:
8 Jun 2020, 12:41 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.