11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

थाने के मालखाने में सिलेंडर ब्लास्ट: 50 फीट उछलकर पास के मकान में गिरे टुकड़े

तेज धमाके की आवाज से मचा हडक़ंप चौमूं.शहर के भोजलावा रोड पर स्थित पुलिस थाने के मालखाने में खड़ी पिकअप में रखा एक सिलेंडर तेज धमाके की आवाज से ब्लास्ट हो गया। इस दौरान सिलेंडर के टुकड़े करीब 50 फीट उछलकर पास के एक मकान में चले गए। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया। […]

Google source verification

बगरू

image

Kailash Barala

Mar 08, 2025

तेज धमाके की आवाज से मचा हडक़ंप

चौमूं.
शहर के भोजलावा रोड पर स्थित पुलिस थाने के मालखाने में खड़ी पिकअप में रखा एक सिलेंडर तेज धमाके की आवाज से ब्लास्ट हो गया। इस दौरान सिलेंडर के टुकड़े करीब 50 फीट उछलकर पास के एक मकान में चले गए। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया। तेज धमाके की आवाज से आसपास में अफरा-तफरी का माहौल गया और थाने में पुलिसकर्मियों में भी हडकंप मच गया। थाने से तत्काल पहुंचे थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने अग्निशमन से पहुंची दमकल से सिलेंडरों पर पानी की बौछारें छुड़वाई।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को हाडौता के पास पिकअप में रखे नाइट्रोजन और आर्गन गैस के सिलेंडरों में से एक सिलेंडर फट गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को मालखाने में लाकर खड़ा किया था। चालक विश्वकर्मा से सिलेंडर भरवाकर गोविंदगढ़ की तरफ ले जा रहा था। शनिवार दोपहर में फिर खड़ी पिकअप रखे सिलेंडरों में से एक सिलेंडर तेज धमाके से ब्लास्ट हो गया। जिसके टूकडे करीब 50 फीट उछलकर पास के एक मकान में जा गिरे। हालांकि उस दौरान मकान के बाहर कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने अन्य सिलेंडरों पर पानी की बोछारें छोड़ी। पुलिस ने सिलेंडरों से गैस खाली की। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के तहत सिलेंडरों में क्षमता से अधिक गैस भरी थी। जिससे सिलेंडर फटा है। इसकी जांच की जा रही है।