
बिलान्दरपुर क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र पर बुजुर्ग महिला, परिजनों के सहारे आई मतदान करने।
बिलान्दरपुर ञ्च पत्रिका . चौथे चरण के शाहपुरा पंचायत समिति के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शनिवार को सरपंच और वार्ड पंचों के लिए चुनाव हुए। सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान हुआ, जिसमें मतदाताओं ने खासा उत्साह दिखाया। क्षेत्र की शिवसिंहपुरा पंचायत में सबसे ज्यादा 89.82 प्रतिशत तो करीरी में सबसे कम 66.54 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। मतदाताओं ने मास्क लगाकर ही मतदान किया।
जानकारी के अनुसार सुबह मतदान शुरू होते ही ग्रामीणों की कतार लगना शुरू हो गई। पुलिस प्रशासन सख्त नजर आया, जिससे 200 मीटर के एरिया में लोगों की भीड़ एकत्रित नहीं होने दी गई। प्रत्याशियों के काउंटरों को हटाया गया।हालांकि इस दौरान प्रत्याशी मतदाताओं के हाथ जोडकर व पैर पकडकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आए। मतदाताओं को बिना मास्क एंट्री नहीं दी गई। वोट देने से पहले सेनेटाइज कर हाथ धुलाए। पुलिस ने माइक के माध्यम से लोगों को बार बार एक जगह एकत्रित न रहने व मतदान केन्द्र के अन्दर मास्क अनिर्वाय रूप से लगाने की अपील की गई।
युवा व वृद्धों में दिखा उत्साह
क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शनिवार को हुए गांव की सरकार के लिए मतदान में युवा व वृद्धों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कुछ वृद्ध अपने परिजनों के साथ कुर्सी, व्हीलचेयर व कंधों पर हाथ रखकर वोट डालने के लिए मतदान केन्द्र पहुंचे।
.पंचायतों में मतदान की स्थित
ग्राम पंचायत मतदान प्रतिशत
बिलान्दरपुर 85.29
करीरी 66.54
गोविन्दपुरा बासडी 81.33
हनुतपुरा 82.91
जगतपुरा 87.09
मुरलीपुरा 84.28
शिवसिंहपुरा 89.82
धानोता 82.99
गांव की सरकार में इनके बंधा जीत का चेहरा
ग्राम पंचायत विजय प्रत्याशी मतों से विजयी
बिलान्दरपुर अर्जुन लाल यादव 319
जगतपुरा गुड्डी देवी 359
शिवसिंहपुरा विनोद वर्मा 130
धानोता कविता शर्मा 425
हनुतपुरा रेखा देवी 132
करीरी आजाद कुमार 860
गोविन्दपुरा बासड़ी नंछी देवी 1236
मुरलीपुरा सुरेश कुमार 182
Published on:
11 Oct 2020, 12:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.