
मकान में बन रहा था नकली पनीर, 250 किलो जब्त
जयपुर. करधनी पुलिस ने शनिवार रात को कालवाड़ रोड गोकुलपुरा स्थित एक मकान में दबिश देकर मिलावटी 250 किलो पनीर जब्त किया है। बाद में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचित किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए।
जयपुर कमिश्नरेट जिला पश्चिम के डीसीपी कविंद्र सिंह सागर ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एडीसीपी बजरंग सिंह शेखावत व झोटवाड़ा एसीपी प्रमोद स्वामी ने थाना अधिकारी रामकिशोर विश्नोई के नेतृत्व में कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, अमित सिंह, अजेंद्र सिंह व योगेंद्र सिंह की गठित टीम ने गोकुलपुरा के सूर्य नगर स्थित एक मकान में दबिश दी तो यहां सिंथेटिक पनीर मिला।
पनीर के मिलावटी होने की आशंका के चलते पुलिस ने सूचना सीएमएचओ प्रथम को दी। इस पर चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस द्वारा जब्त पनीर के सैंपल लिए गए और शेष पनीर को सीज कर दिया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए हैं। हालांकि टीम का कहना है कि पनीर प्रारंभिक जांच में मिलावटी नजर आ रहा है। सूर्य नगर स्थित जिस मकान से पनीर का जखीरा पकड़ा गया वहां से पनीर जयपुर सहित आसपास के क्षेत्र में आपूर्ति किया जाता था। आशंका है कि पनीर कहीं बाहर से लाकर बेचा जा रहा था। पुलिस की मकान में दबिश के दौरान पनीर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
नकली घी के आरोपी को भेजा जेल
चौमूं. पुलिस ने शनिवार को नकली घी का काला कारोबार करने वाले एक जने की रिमांड अवधि पूरी होने पर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी हेमराज सिंह गुर्जर ने बताया नकली घी बेचने वाला गांव नाथूसर श्रीमाधोपुर सीकर हाल हनुमान नगर लोहरवाड़ा चौमूं निवासी ग्यारसीलाल माली पुत्र हीरालाल माली को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Published on:
30 Nov 2019 11:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबगरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
